facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

जीवन बीमा कंपनियों का नया बिजनेस प्रीमियम मई में 12.68% बढ़ा, निजी क्षेत्र ने दिखाया दम

Advertisement

मई में जीवन बीमा कंपनियों का नया बिजनेस प्रीमियम 12.68% बढ़कर 30,463 करोड़ रुपये हुआ, निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्र में प्रीमियम वृद्धि से उद्योग को मजबूती मिली है।

Last Updated- June 09, 2025 | 10:49 PM IST
life insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जीवन बीमा कंपनियों का मई में नया बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) एक साल पहले के मुकाबले 12.68 फीसदी बढ़कर 30,463 करोड़ रुपये रहा। निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनियों की दमदार वृद्धि से इसे बल मिला है।

जीवन बीमा परिषद द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का एनबीपी 10.3 फीसदी बढ़कर 18,405.05 करोड़ रुपये रहा और निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनियों का एनबीपी 16.6 फीसदी बढ़कर 12,058 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन अवधि में निजी क्षेत्र की बड़ी बीमा कंपनियों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की वृद्धि 25.33 फीसदी बढ़कर 2,950 करोड़ रुपये रही, जबकि एचडीएफसी लाइफ का प्रीमियम 33 फीसदी बढ़कर 3,022 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का प्रीमियम 6.79 फीसदी बढ़कर 1,407.25 करोड़ रुपये हो गया। ऐक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 25.5 फीसदी बढ़कर 845.79 करोड़ रुपये हो गया।

इस बीच, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 3 फीसदी घटकर 745.25 करोड़ रुपये रह गया। व्यक्तिगत कारोबार पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 3.35 फीसदी बढ़कर 10,611 करोड़ रुपये हो गया, जबकि समूह कारोबार एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.4 फीसदी बढ़कर 19,851.8 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, जीवन बीमा कंपनियों द्वारा जारी पॉलिसियों की संख्या में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 10.43 फीसदी की गिरावट आई और यह 16.73 लाख हो गई, जिसमें एलआईसी की नई पॉलिसियां एक साल पहले के मुकाबले 14.6 फीसदी घटकर 10.68 लाख और निजी जीवन बीमा पॉलिसियां 2.02 फीसदी घटकर 6.045 लाख रह गईं।

इस साल अप्रैल-मई में न्यू बिजनेस प्रीमियम में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 10.9 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 52,427.4 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी का प्रीमियम 10.12 फीसदी

बढ़कर 32,015.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि निजी बीमा कंपनियों के प्रीमियम में करीब 12 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई और यह 20,411.7 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement