facebookmetapixel
Advertisement
IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह₹50 लाख से ज्यादा कमाने वालों पर IT विभाग की नजर, क्या आपको भी आया नोटिस?Gold-Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ का असर! सोना 1.60 लाख पार, चांदी में तूफानी उछाल; जानें आज के रेट‘रेसिप्रोकल’ टैरिफ रद्द, सोना-चांदी और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स की राय

प्रीमियम चूका? पॉलिसी हो गई बंद! LIC के खास ऑफर से करें रिवाइव, लेट फीस में 30% तक की छूट

Advertisement

इस खास अभियान के तहत, पहला प्रीमियम बकाया होने की तारीख से पांच साल के भीतर पॉलिसी को दोबारा चालू किया जा सकता है, बशर्ते पॉलिसी की शर्तें पूरी की जाएं

Last Updated- January 02, 2026 | 9:05 PM IST
Life Insurance Corporation of India (LIC)
पूरा बीमा लाभ पाने के लिए पॉलिसियों का चालू रहना जरूरी है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शुक्रवार को बंद (लैप्स) हो चुकी व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियों (individual life insurance policies) को दोबारा चालू करने के लिए एक खास अभियान शुरू करने की घोषणा की। यह अभियान 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक चलेगा। यह पहल उन पॉलिसीहोल्डर्स के लिए है जो किसी कारण से समय पर प्रीमियम नहीं भर पाए थे।

लैप्स पॉलिसी रिवाइव का सुनहरा मौका

इस खास अभियान के तहत, पहला प्रीमियम बकाया होने की तारीख से पांच साल के भीतर पॉलिसी को दोबारा चालू किया जा सकता है, बशर्ते पॉलिसी की शर्तें पूरी की जाएं। वे पॉलिसियां, जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो गई हैं और जिनकी पॉलिसी अवधि पूरी नहीं हुई है, इस अभियान के तहत रिवाइव की जा सकेंगी।

Also Read: 8th Pay Commission, EPF, टैक्स से लेकर बैंकिंग तक: 2026 में आपके लिए क्या-क्या बदलने वाला है?

बीमा लाभ के लिए पॉलिसियों का चालू रहना जरूरी

पूरा बीमा लाभ पाने के लिए पॉलिसियों का चालू रहना जरूरी है। एलआईसी ने कहा कि बीमा सुरक्षा को फिर से बहाल करने के लिए पुरानी पॉलिसी को रिवाइव कराना हमेशा फायदेमंद होता है। इस अभियान के जरिए पॉलिसीहोल्डर्स को अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने का मौका मिलेगा।

लेट फीस में 30% तक की छूट

इसके अलावा, जीवन बीमा कंपनी इस योजना के तहत रिवाइव के लिए पात्र सभी नॉन-लिंक्ड बीमा योजनाओं पर लेट फीस में छूट भी दे रही है। पात्र पॉलिसियों पर लेट फीस में 30% तक की रियायत मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपये तय की गई है।

एलआईसी ने बताया कि यदि कुल देय प्रीमियम 1 लाख रुपये तक है, तो 3,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। वहीं, अगर कुल देय प्रीमियम 1,00,001 रुपये से 3 लाख रुपये के बीच है, तो ग्राहकों को 4,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। यदि देय प्रीमियम 3,00,001 रुपये या उससे ज्यादा है, तो 5,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी।

इसके अलावा, माइक्रो इंश्योरेंस योजनाओं के मामले में लेट फीस पर 100 फीसदी छूट प्रदान की जाएगी।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement