Representative Image
Stock Market Update, February 23: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (23 फरवरी) को मजबूती के साथ खुले। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कुछ टैरिफ नियमों को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इसे फैसला का बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है। इसके अलावा सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में बढ़त से भी बाजार को सपोर्ट मिला है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 से ज्यादा अंक चढ़कर 82,906 पर खुला। खुलते ही इसमें तेजी देखने को मिली और 83 हजार के पार चला गया। सुबह 9:21 बजे यह 496.32 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त लेकर 83,311.03 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 25,678 अंक पर खुला और खुलने के कुछ ही देर में 25,700 के ऊपर चला गया। सुबह 9:23 बजे यह 149.10 अंक या 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 25,720 पर कारोबार कर रहा था।
एशिया के बाजारों में सोमवार को तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि वैश्विक व्यापार शुल्क के मुद्दे अभी भी बने हुए हैं। ट्रंप ने सप्ताहांत में कहा था कि वह वैश्विक टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की योजना बना रहे हैं। यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आई, जिसमें 1977 के अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (IEEPA) के तहत लागू उनके कुछ व्यापारिक उपायों को रद्द कर दिया गया।
क्षेत्रीय स्तर पर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ 1.7 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुंच गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ शुरू हुआ। चीन और जापान के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे।
शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स में बढ़त रही। एल्फाबेट, अमेज़न और अन्य प्रमुख कंपनियों के शेयरों में उछाल से निवेशकों का मनोबल बढ़ा। इस दौरान S&P 500 में 0.69 प्रतिशत, Nasdaq कंपोजिट में 0.90 प्रतिशत और Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.47 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
संस्थागत निवेशकों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 947.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसी दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,479.99 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।
प्राइमेरी मार्केटस में आज निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी हुई रहेगी। Clean Max Enviro Energy Solutions और Shree Ram Twistex के आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए खुल गए हैं। वहीं, Gaudium IVF & Women Health IPO को अप्लाई करने का आज दूसरा दिन है। एसएमई सेगमेंट में भी तीन नए ऑफरिंग्स शुरू हो रही हैं। इनमें अकॉर्ड ट्रांसफार्मर और स्विचगियर, मोबिलाइज़ ऐप लैब और कियासा रिटेल के आईपीओ शामिल हैं।