facebookmetapixel
Advertisement
UP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीरवाराणसी से अयोध्या तक उद्योगों की नई क्रांति! जानिए क्यों निवेशकों की पसंद बन रहा है पूर्वांचलपूर्वांचल की तरक्की में SBI का बड़ा दांव! MSME, कृषि और पर्यटन को मिल रहा भरपूर लोनखेती में आएगी नई क्रांति! FPO, ड्रोन और AI से छोटे किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेंगे बड़े बाजारकच्चा तेल, डॉलर और रुपया… आखिर क्यों जुड़े हैं शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से?Opening Bell: शेयर बाजार में सुस्ती! सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 24,200 के करीब; Transformers & Rectifiers के शेयर 6% टूटेCrude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट, जानिए क्या है इसकी वजहवाराणसी से बदलेगी पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था! बड़े निवेश के बीच उद्योगपतियों ने गिनाईं ये अहम चुनौतियांयोगी सरकार का बड़ा दावा: पूर्वांचल बनेगा यूपी की 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सबसे मजबूत आधारSBI Funds Management IPO Listing Today: GMP मजबूत, क्या पहले ही दिन निवेशकों की होगी दमदार कमाई?

LIC का VNB मार्जिन लक्ष्य से कम, एनालिस्ट्स ने कहा- वृद्धि संतोषजनक नहीं

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में एलआईसी का वीएनबी मार्जिन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 20 आधार अंक सुधरकर 13.90 फीसदी हो गया है।

Last Updated- August 11, 2024 | 10:08 PM IST
LIC- एलआईसी

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के अंत में सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के न्यू बिजनेस मार्जिन (वीएनबी) के मूल्य में सुधार हुआ है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि मुनाफे को लेकर बीमा कंपनी के मध्यावधि लक्ष्यों के हिसाब से यह वृद्धि संतोषजनक नहीं है।

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में एलआईसी का वीएनबी मार्जिन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 20 आधार अंक सुधरकर 13.90 फीसदी हो गया है। बीमाकर्ता के कारोबार में बदलाव के कारण ऐसा हुआ है।

कुल एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्वीवैलेंट (एपीई) में नॉन-पार पॉलिसियां वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर 14 फीसदी हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में 759 आधार अंक ज्यादा है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में व्यक्तिगत एपीई मिक्स में नॉन-पार पॉलिसियों की हिस्सेदारी 23.94 फीसदी हो गई है, जो एक साल पहले 10.22 फीसदी थी। वीएनबी मार्जिन जीवन बीमा कंपनियों के मुनाफे का मापक है।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement