facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

न्यू इंडिया एश्योरेंस की गिरिजा सुब्रमण्यन का बड़ा बयान: मोटर TP प्रीमियम बढ़ाना जरूरी, नहीं तो बढ़ेंगी मुश्किलें

Advertisement

मोटर टीपी की दरें भारतीय जीवन बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से परामर्श के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तय करता है।

Last Updated- May 23, 2025 | 10:58 PM IST
Insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मोटर थर्ड पार्टी (टीपी) दरों में बढ़ोतरी वक्त की जरूरत बन गई है। अगर इस पर विचार नहीं किया गया तो कई कंपनियों के लिए यह अस्तित्व का मसला बन जाएगा। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गिरिजा सुब्रमण्यन ने इस सप्ताह कंपनी के परिणाम की घोषणा के बाद विश्लेषकों से बातचीत में यह कहा।

सुब्रमण्यन ने कहा, ‘जहां तक (मोटर) टीपी का सवाल है, यह एक अनिवार्य व्यवसाय है। इसलिए टीपी व्यवसाय पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। हमें टीपी व्यवसाय करना जारी रखना होगा। हम इसके इर्द गिर्द रणनीति नहीं बना सकते, सिर्फ यह कर सकते हैं कि अपने नुकसान (ओडी) की रणनीति ऐसी रखें कि इसका असर कम रहे और कुल मिलाकर इस नुकसान और टीपी को टिकाऊ बनाए रखा जा सके। टीपी प्रीमियम में बढ़ोतरी निश्चित रूप से समय की मांग है और अगर इस पर दोबारा विचार नहीं किया गया तो यह ज्यादातर कंपनियों के लिए अस्तित्व का मुद्दा बन जाएगा।’ कुछ साल से मोटर टीपी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गैर जीवन बीमा उद्योग को उम्मीद है कि इस साल दरों में कुछ बढ़ोतरी होगी। हाल में उद्योग के अधिकारियों और वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव के साथ बैठक में इस मसले को उठाया गया था।

यह भी पढ़ें…बिना क्लेम वाले खातों को एक्टिव करने के लिए RBI का नया निर्देश, हर ब्रांच में KYC अपडेट की सुविधा जरूरी

मोटर टीपी की दरें भारतीय जीवन बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से परामर्श के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तय करता है। न्यू इंडिया के कुल मिलाकर प्रोडक्ट मिक्स में मोटर टीपी बिजनेस की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है।  वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मोटर टीपी बिजनेस सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 6,652 करोड़ रुपये हो गया है। बहरहाल इस सेग्मेंट में व्य दावा अनुपात (आईसीआर) 108.2 प्रतिशत हो गया है, जो एक साल पहले 96.4 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement