facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

IPL Insurance: आईपीएल 2024 में बीमा कवर में 1,500 करोड़ रुपये की गिरावट, जानें क्या रहीं वजहें

Advertisement

फ्रैंचाइजी और ब्रॉडकास्टर बीमा कवर में पिछली बार के मुकाबले भारी कमी, जियोस्टार के गठन और बढ़े प्रीमियम का असर

Last Updated- March 24, 2025 | 10:39 PM IST
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ब्रॉडकास्टर, ओटीटी प्लेटफॉर्म और फ्रैंचाइजी के कुल बीमा कवर में बीते साल की तुलना में इस साल जबरदस्त गिरावट आई। इसका कारण ब्रॉडकास्ट इकाइयों का विलय और फ्रैंचाइजी के लिए प्रीमियम में जबरदस्त उछाल आना है।

आईपीएल का वर्ष 2024 में कुल बीमा कवर 10,000 करोड़ रुपये था। इसमें ब्रॉ़डकास्टर, आयोजकों, फ्रैंचाइजी और प्रायोजकों ने कुल 6,000 करोड़ रुपये की राशि का बीमा लिया था। इसमें प्रसारणकर्ताओं ने अपने टीवी राजस्व के लिए 3,500 करोड़ रुपये का बीमा लिया था जबकि शेष बीमा कवर अन्य ने लिया था। इस बार आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च को हुई और इसका समापन 25 मई को होगा।

कुछ फ्रैंचाइजी प्रीमियम में अत्यधिक उछाल आने के कारण बीमा लेने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बीते साल की तुलना में इस सत्र में बीमा राशि में करीब 1,500 करोड़ रुपये की कमी आई है। हालांकि उनके अनुसार फ्रैंचाइजी या ब्रॉडकास्टर मैचों के दौरान भी बीमा ले सकते हैं। फ्रैंचाइजी अपने मैच की तारीख करीब आने पर भी बीमा ले सकते हैं।

हाउडेन इंडिया के सीईओ अमित अग्रवाल के मुताबिक, ‘बीते सत्रों की तुलना में इस साल बीमा कवर कम होने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि कुछ बड़ी ब्रॉडकास्टिंग इकाइयों में विलय, अधिग्रहण हुआ है। इसके अलावा फ्रैंचाइजी के प्रीमियम में जबरदस्त उछाल भी आई है।’

बीते साल स्टार स्पोट्र्स ने टीवी पर और वायकॉम 18 ने जियो सिनेमा के जरिये स्ट्रीमिंग की थी। नवंबर, 2024 में रिलायंस के नेतृत्व वाले वायकॉम 18 और स्टॉर इंडिया ने मिलकर एक संयुक्त उपक्रम जियोस्टार बना लिया है। आईपीएल 2025 का प्रसारण जियोस्टार ही कर रहा है।

एक बीमा ब्रोकर ने बताया, ‘बीते सत्र में आईपीएल में 10,000 करोड़ रुपये का दांव था और इसमें से करीब 6,000 करोड़ रुपये का बीमा हुआ था। इस क्रम में ब्रॉडकास्टर, आयोजकों, फ्रैंचाइजी और प्रायोजकों ने बीमा कवर लिया था। टीवी प्रसारणकर्ताओं ने इस सत्र में बीमा कवर नहीं लिया है। लिहाजा इस बार वास्तविक बीमा राशि काफी कम हो गई है।’इस बारे में जियोस्टार ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement