facebookmetapixel
5 साल में 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा ER&D क्षेत्र: नैसकॉमसोनी इंडिया ने टीवी पर दिखाई उम्मीद, ग्राहकों को देगी GST कट का लाभराजस्थान के बांसवाड़ा में लगेगा देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट, PM मोदी रखेंगे आधारशिलालोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक के खिलाफ एफआईआर दर्जभारत को चाहिए अपनी ‘बिग फोर’: एमसीए ने कहा -ऑडिट में विदेशी निर्भरता घटाने की जरूरतम्युचुअल फंडों के बदले तुरंत ऋण दे रहीं फिनटेक कंपनियांसीजीएसटी की नई दरें अधिसूचित, 22 सितंबर से होंगी लागू5 साल में ₹10,000 करोड़ के सालाना राजस्व का लक्ष्य: HOABL चेयरपर्सनPM Vishwakarma Scheme: 12 लाख में सिर्फ 27% को मिला ऋण, क्या कारीगरों तक पहुंच रही है मदद?बेंगलूरु की बदहाल सड़कों से तंग आई कंपनियां, BlackBuck ने ऑफिस शिफ्ट करने का लिया फैसला

10th list: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दिया नीरज शेखर को मौका; किरण खेर, रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कटा

Bjp candidates 10th list: भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की, इनमें 7 प्रत्याशी उत्तर प्रदेश तो 1-1 पश्चिमी बंगाल व चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Last Updated- April 25, 2024 | 10:51 AM IST
BJP fields Neeraj Shekhar from Ballia, drops Kher and Joshi लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने दिया नीरज शेखर को मौका; किरण खेर, रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटा

भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ से दो बार की सांसद फिल्म अभिनेत्री किरण खेर को इस बार टिकट नहीं दिया है। पार्टी की इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट भी काट दिया गया है। पार्टी अपने राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर को उत्तर प्रदेश के बलिया से मैदान में उतारेगी। इस सीट पर 1984 को छोड़कर 1977 से 2004 तक नीरज शेखर के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर लगातार जीत कर सांसद रहे। यह सीट उनका गढ़ मानी जाती थी।

उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से भाजपा ने मौजूदा सांसद बीपी सरोज को दोबारा मौका दिया है। पिछले लोक सभा चुनाव में सरोज 181 वोटों के मामूली अंतर से जीते थे। भाजपा ने बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह का टिकट काट कर नीरज शेखर को मौका दिया है।

चंद्रशेखर के निधन के बाद उनके बेटे नीरज शेखर ने 2008 में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। उसके बाद वर्ष 2009 में हुए आम चुनाव में भी उन्होंने यहां से बाजी मारी। लेकिन 2014 में वह चुनाव हार गए। इसके बाद सपा ने उन्हें राज्य सभा भेजा था। वर्ष 2019 में शेखर भाजपा में शामिल हो गए। बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह कभी चंद्रशेखर के वफादार सहयोगी हुआ करते थे।

भाजपा की दसवीं सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें सात उम्मीदवार उत्तर प्रदेश और एक-एक चंडीगढ़ एवं पश्चिम बंगाल से हैं। जिन नौ सीटों पर बुधवार को प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, उनमें इस समय छह भाजपा के पास हैं। इन छह सीटों में से चार पर पार्टी ने इस बार उम्मीदवार बदल दिए हैं। जिन चार सांसदों को टिकट नहीं मिला, उनमें वीरेंद्र सिंह, किरण खेर, रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल शामिल हैं।

भाजपा ने अभी उत्तर प्रदेश में रायबरेली, और कैसरगंज समेत पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। कैसरगंज से भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह सांसद हैं।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट ने भाजपा ने एसएस अहलुवालिया को प्रत्याशी बनाया है। अहलुवालिया अभी बर्धमान-दुर्गापुर से सांसद हैं। इस सीट से भाजपा पहले ही दिलीप घोष को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

आसनसोल से अहलुवालिया तृणमूल के मौजूदा सांसद शत्रुघन सिन्हा का मुकाबला करेंगे। इस सीट पर 2019 में भाजपा के टिकट पर जीते बाबुल सुप्रियो ने पार्टी छोड़ दी थी और इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में तृणमूल ने इस सीट से शत्रुघन को मैदान में उतारा था। भाजपा ने चंडीगढ़ सीट पर खेर की जगह पार्टी के चंडीगढ़ इकाई अध्यक्ष संजय टंडन को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ पारसनाथ राय को टिकट दिया है। यहां से पिछला चुनाव अंसारी बसपा के टिकट पर जीते थे। उन्होंने भाजपा के मनोज सिन्हा को हराया था। सिन्हा इस समय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल हैं।

भाजपा ने इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को मौका दिया है। पार्टी ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह को खड़ा किया है। फूलपुर से भाजपा ने प्रवीण पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर को इसी सीट से दोबारा मौका मिला है।

First Published - April 10, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट