facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

सोनी इंडिया ने टीवी पर दिखाई उम्मीद, ग्राहकों को देगी GST कट का लाभ

Advertisement

Sony India 22 सितंबर से प्रीमियम टीवी की कीमतों में करीब 8 प्रतिशत तक की कमी करेगी और जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएगी

Last Updated- September 18, 2025 | 9:18 AM IST
Sony India
Representational Image

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की निर्माता सोनी इंडिया 22 सितंबर से प्रीमियम टीवी की कीमतों में करीब 8 प्रतिशत तक की कमी करेगी और जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएगी। सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील नैयर ने कहा, ‘हम टीवी पर जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाना चाहते हैं। प्रीमियम और सुपर प्रीमियम श्रेणी में हमारी कीमतें 7.8 प्रतिशत तक कम होंगी जिससे ये ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक हो जाएंगी।’

वित्त वर्ष 26 के पहले पांच महीने में स्थिर बिक्री के बाद कंपनी प्रीमियम और सुपर प्रीमियम टीवी श्रेणी में 3 से 5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद कर रही है। इस महीने की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि 32 इंच से बड़े टीवी पर जीएसटी दरें पहले की 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत होंगी। इस तरह 85 इंच वाले टीवी पर कीमतों में 70,000 रुपये तक, 75 इंच वाले टीवी पर 51,000 रुपये तक, 65 इंच वाले टीवी पर 40,000 रुपये तक तथा 55 इंच वाले टीवी पर 32,000 रुपये तक की कटौती होगी।

TV बिजनेस से 60% रेवेन्यू

नैयर ने कहा, ‘हम प्रीमियम कीमत वाले ब्रांड हैं और पहले इसे वहन करना मुश्किल हो सकता था। लेकिन दरों में इस कटौती से ग्राहकों को दोनों तरह से ही अपग्रेड करने का मौका मिलेगा। वे बड़े आकार का स्क्रीन और बेहतर तकनीक खरीद सकेंगे।’ कंपनी के लिए टीवी प्रमुख लाभ वाला कारोबार बना हुआ है जिसकी कुल राजस्व में 55 से 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘हम 55 इंच और इससे ऊपर वाली श्रेणी में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं जहां हम प्रमुख भागीदार हैं।’ उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ त्योहारों की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement