facebookmetapixel
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे

भारत को चाहिए अपनी ‘बिग फोर’: एमसीए ने कहा -ऑडिट में विदेशी निर्भरता घटाने की जरूरत

Advertisement

एमसीए का मानना है कि भारत को अपनी पेशेवर सेवाओं में आत्मनिर्भर बनने के लिए विदेशी ऑडिट और कंसल्टिंग फर्मों पर निर्भरता कम करनी होगी।

Last Updated- September 18, 2025 | 9:12 AM IST
Audit Trail: Companies will have to keep an audit trail of transactions from the new financial year.

कंपनी मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा कि भारत को रणनीतिक ऑडिट और परामर्श के मामले में बहुराष्ट्रीय कॉरपोरेशन पर अपनी निर्भरता कम करने की जरूरत है। इससे देश को आर्थिक संप्रभुता को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मदद मिलेगी।

एमसीए ने भारतीय मल्टी डिसप्लनेरी पार्टनरशिप (एमडीपी) की स्थापना के अवसर पर सभी साझेदारों से टिप्पणी आमंत्रित की। इस मौके पर एमसीए ने कहा कि भारत में वैश्विक स्तर का प्रतिभा पूल होने के बावजूद विशेष तौर पर उच्च मूल्य के ऑडिट और परामर्श के मामले में घरेलू कंपनियां हाशिये पर रही हैं। इसका कुछ हद तक कारण ढांचागत और नियामकीय बाधाएं हैं।

एमसीए की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी के नेतृत्व वाली समिति ने इंडियन बिग फोर फर्म के सृजन वाली के सृजन के लिए हाल ही में पहली बैठक की थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में घरेलू छोटी एकाउंटिंग और ऑडिट कंपनियों को विस्तार करने में मदद करने पर चर्चा की गई थी।

आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, ‘कंपनी मामलों का मंत्रालय घरेलू एमडीपी और उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए संबंधित अधिनियमों, नियमों और विनियमों को संशोधित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।’

उसने कहा कि वैश्विक परामर्श और ऑडिटिंग उद्योग का मूल्यांकन करीब 240 अरब डॉलर है। इसमें वर्चस्व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और वैश्विक रणनीतिक प्रमुखों का है। एमसीए ने भारत के पेशेवर सेवा परिदृश्य में मौजूदा विषमताओं पर ध्यान दिया और यह वैश्विक कंपनियों की तुलना में भारत की घरेलू कंपनियों को नुकसान की स्थिति में रखती है। एमसीए ने कहा, ‘भारत के मौजूदा मुक्त व्यापार समझौते (FTA) भारत की परामर्श कंपनियों को विदेश में अपनी स्थिति का विस्तार करने की संभावनाएं उपलब्ध कराते हैं।’

भारत के विनियमन विशेषज्ञओं को एकसाथ कार्य करने की अनुमति नहीं प्रदान करते हैं। जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सचिव, वकील और बीमा कंपनियों में लेखा जोखा रखने वालों को कंपनी के एक ढांचागत स्वरूप में काम करने की अनुमति नहीं देते हैं। इससे समन्वय सीमित होता है और घरेलू कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की तरह समन्वित सेवाएं नहीं मुहैया करवा पाती हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरीज और वकील अपने संबंधित सरकारी निकायों के कारण विज्ञापन व ब्रांडिंग पर प्रतिबंधों का सामना करते हैं।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement