facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

Gold Silver Price: रिकॉर्ड बनाने के बाद कीमतों में गिरावट, सोना ₹1,10,000 के नीचे; चांदी भी हुई सस्ती

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,09,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,27,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 17, 2025 | 9:55 AM IST
Gold and Silver Price today

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह लगातार दो दिन रिकॉर्ड बनाने के बाद आज सोने चांदी के भाव शुरुआती कारोबार में नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,09,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,27,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,956 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,10,156 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 272 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,884 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,09,956 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,09,854 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 1,10,666 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की सुस्त शुरुआत

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,334 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,486 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,28,820 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,327 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,493 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,27,563 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,27,201 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,30,450 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव लुढ़क गए। Comex पर सोना 3,727.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,725.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,717.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 3,739.90 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 42.87 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 42.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,09,956 1,10,156 1,09,884
चांदी 1,27,486 1,28,820 1,27,493
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,727.30 3,725.10 3,717.70
चांदी 42.87 42.91 42.34

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement