facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Gujarat Kidney IPO की शेयर बाजार में पॉजिटिव एंट्री, 6% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Gujarat Kidney IPO listing: बीएसई पर गुजरात किडनी के शेयर 120.75 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 6.75 रुपये या करीब 6 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- December 30, 2025 | 10:32 AM IST
GSP Crop Science IPO

Gujarat Kidney IPO listing: मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी के शेयर मंगलवार (30 दिसंबर) को आईपीओ पूरा होने के बाद शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर एनएसई पर 120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 114 रुपये के मुकाबले 6 रुपये या 5.3 प्रतिशत का प्रीमियम है। वहीं, बीएसई पर गुजरात किडनी के शेयर 120.75 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 6.75 रुपये या करीब 6 प्रतिशत ज्यादा है।

ग्रे मार्केट अनुमान से बेहतर Gujarat Kidney IPO Listing

हालांकि, गुजरात किडनी की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमानों से बेहतर रही। डी-स्ट्रीट पर लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर अनौपचारिक बाजार में करीब 115.5 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। इससे ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 1.5 रुपये प्रति शेयर, यानी इश्यू प्राइस से लगभग 1.32 फीसदी ज्यादा का संकेत मिल रहा था।

Gujarat Kidney IPO Subscription

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात किडनी IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह आईपीओ कुल मिलाकर 5.21 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ को 1.32 करोड़ शेयरों के मुकाबले 6.89 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली।

रिटेल निवेशकों की ओर से सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली और उनका कोटा 19.04 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट 5.73 गुना भरा गया, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्से को 1.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Gujarat Kidney IPO Details

गुजरात किडनी ने अपने आईपीओ के जरिए 250.80 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से 2.20 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू था।
आईपीओ 108 से 114 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में पेश किया गया था। इसमें न्यूनतम 128 शेयरों का एक लॉट रखा गया था। यह इश्यू 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 के बीच निवेश के लिए खुला था।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement