facebookmetapixel
Stock Market: STT बढ़ते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 2% टूटेBudget 2026: सिविल और डिफेंस एविएशन के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूटBudget 2026: राज्यों के राजस्व बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूरBudget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटका

खाद्य वस्तुओं एवं ईंधन की कीमतों में गिरावट के बीच शून्य से नीचे बनी हुई है थोक महंगाई

आंकड़ों से पता चलता है कि प्राथमिक खाद्य वस्तुओं की कीमतें 6.3 प्रतिशत घटी हैं और इनमें लगातार तीसरे महीने गिरावट आई है।

Last Updated- August 14, 2025 | 10:18 PM IST
Retail Inflation

खाद्य वस्तुओं एवं ईंधन की कीमतों में गिरावट के बीच थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर जुलाई में 0.58 प्रतिशत रह गई, जो दो साल में इसका सबसे कम आंकड़ा है। मगर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में विनिर्मित उत्पादों की कीमतें चढ़ी हैं।

आंकड़ों से पता चलता है कि प्राथमिक खाद्य वस्तुओं की कीमतें 6.3 प्रतिशत घटी हैं और इनमें लगातार तीसरे महीने गिरावट आई है। प्याज के दाम में 44.4 प्रतिशत, आलू में 41.3 प्रतिशत, सब्जियों में 28.9 प्रतिशत, दालों में 15.12 प्रतिशत, फलों में 2.65 प्रतिशत और प्रोटीन वाले खाद्य जैसे अंडे, मांस तथा मछली की कीमतें 1.09 प्रतिशत कम हुई हैं।

मगर जुलाई में गेहूं का भाव करीब 4.4 प्रतिशत बढ़ गया। तिलहन की कीमत भी जुलाई में 9.77 प्रतिशत बढ़ी है।  आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि दुनिया भर में जिंसों के दाम नीचे आने से ईंधन और बिजली की कीमत 2.43 प्रतिशत कम हुई है। खास तौर पर खनिज तेलों के भाव नीचे रहने से पेट्रोल के दाम 5.7 प्रतिशत और हाई स्पीड डीजल के दाम 4.3 प्रतिशत घटे हैं। पेट्रोल के मूल्य में लगातार 14वें और डीजल के मूल्य में लगातार 27वें महीने गिरावट का रुख रहा है। मगर जुलाई में रसोई गैस 1.23 प्रतिशत महंगी हुई।

जुलाई में विनिर्मित वस्तुओं की कीमत 2.04 प्रतिशत बढ़ गई। इनका सूचकांक में 64 प्रतिशत अधिभार होता है। परिधान 2.5 प्रतिशत, चमड़ा 2.57 प्रतिशत, गैर धातु खनिज उत्पाद 2.7 प्रतिशत और सीमेंट तथा प्लास्टर 3.4 प्रतिशत चढ़े हैं।

इस महीने में पशु वसा के दाम नीचे आए मगर अब भी 22.04 प्रतिशत यानी दो अंकों में बने रहे। अन्य विनिर्मित वस्तुओं  जैसे खाद्य उत्पादों के दाम 6.7 प्रतिशत, कागज के 0.94 प्रतिशत, रसायन के 0.22 प्रतिशत और फार्मास्यूटिकल्स के 0.9 प्रतिशत घटे हैं।

इक्रा रेटिंग्स में वरिष्ठ अर्थशास्त्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि जुलाई में मुद्रास्फीति में गिरावट की बड़ी वजह खाद्य श्रेणी है। बाकी श्रेणियों में दाम जून के मुकाबले बढ़े हैं।

First Published - August 14, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट