facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

सीतारमण ने श्रीलंका को दिलाया भरोसा, कहा-भारत ऋण पुनर्गठन पर मिलकर काम करना जारी रखेगा

Advertisement

सीतारमण ने कहा पिछले साल जब श्रीलंका को अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा, तो हमें लगा कि श्रीलंका में अपने दोस्तों के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है।

Last Updated- November 02, 2023 | 8:29 PM IST
Govt to ensure that debt burden not passed on to future generation: FM

भारत ने गुरुवार को श्रीलंका को भरोसा दिलाया कि वह ऋण पुनर्गठन चर्चा पर उसके साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा और आर्थिक पुनरुद्धार के लिए समर्थन बढ़ाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय मूल के तमिलों (आईओटी) के आगमन की 200वीं वर्षगांठ मनाने के लिए श्रीलंका सरकार द्वारा आयोजित ‘एनएएएम 200’ को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल जब श्रीलंका को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा, तो भारत ने उसे चार अरब डॉलर से अधिक की बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की।

उन्होंने कहा, “पिछले साल जब श्रीलंका को अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा, तो हमें लगा कि श्रीलंका में अपने दोस्तों के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। हमारे श्रीलंकाई मित्रों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, हम उसे सहन नहीं कर सके। हमारी सरकार और भारत के लोगों ने सामूहिक रूप से कार्य किया और रिकॉर्ड समय में आपकी सहायता के लिए आगे आए।”

सीतारमण ने यह भी कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को वित्तीय भरोसा देने वाला पहला द्विपक्षीय ऋणदाता था जिसने दूसरों के लिए भी इसी तरह का आश्वासन देने का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे श्रीलंका के लिए आईएमएफ कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया गया।

उन्होंने कहा, “एक सच्चे मित्र के रूप में भारत ऋण पुनर्गठन चर्चाओं के साथ-साथ आर्थिक पुनरुद्धार के रास्ते पर श्रीलंका सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।”

सीतारमण ने कहा, “हमारे नेताओं ने इस साल जुलाई में आर्थिक साझेदारी के लिए एक दृष्टि दस्तावेज जारी किया है, जिसमें हमारे लोगों के लिए सतत आर्थिक वृद्धि और समृद्धि के लिए सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की गई है।”

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 8:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement