facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायीRBI MPC Meet: FCNR(B) जमा को समय से पहले बंद करने की कोई बात नहीं, 41 अरब डॉलर जुटेकागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे पॉलिमर नोट, आरबीआई अगले वित्त वर्ष में कर सकता है शुरुआत

विकास लक्ष्य शहरी सूचकांक में शिमला, कोयंबटूर, चंडीगढ़ ऊपर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:19 PM IST

नीति आयोग के पहले सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) शहरी भारत सूचकांक में शिमला, कोयंबटूर और चंडीगढ़ शीर्ष स्थान पर हैं। वहीं धनबाद, मेरठ और ईटानगर का प्रदर्शन फिसड्डी रहा है। नीति आयोग की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।
आधिकारिक बयान के अनुसार नीति आयोग ने इंडो-जर्मन डेवलपमेंट कोऑपरेशन के अंतर्गत जीआईजेड और बीएमजेड के साथ मिलकर एसडीजी शहरी सूचकांक और ताजा जानकारी के लिए डैशबोर्ड विकसित किया है।
सूचकांक और डैशबोर्ड जारी करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, शहर तेजी से वृद्धि के इंजन बनते जा रहे हैं। नीति आयोग और जीआईजेड के बीच अनूठी भागीदारी के जरिए तैयार एसडीजी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड हमारे शहरों में एक मजबूत एसडीजी निगरानी प्रणाली स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण साबित होंगे। बयान के अनुसार, सूचकांक शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) के स्तर पर आंकड़ों, निगरानी और सूचना प्रणाली के मामले में मजबूती और कमियों को उजागर करता है।  एसडीजी  में शीर्ष 10 शहरी क्षेत्र शिमला, कोयंबटूर, चंडीगढ़, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, पणजी, पुणे, तिरुचिरापल्ली, अहमदाबाद और नागपुर हैं।

Advertisement
First Published - November 23, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement