facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

भारत में खुदरा महंगाई दर अप्रैल में और घटने की संभावना, रिजर्व बैंक को मिलेगा नरम नीति का मौका

Advertisement

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट से महंगाई दर कम होने का अनुमान, जून में रीपो दर में कटौती की संभावना

Last Updated- May 08, 2025 | 10:54 PM IST
SBI research report

शिवा राजौराभारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर अप्रैल में और कम होने की संभावना है। इस तरह से यह लगातार तीसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत से नीचे रहने के लक्ष्य के भीतर रहने जा रही है। विभिन्न वस्तु श्रेणी, खासकर खाद्य वस्तुओं की कीमत कम होने के कारण महंगाई दर में गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

इससे रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की जून में होने वाली द्विमासिक समीक्षा बैठक में रीपो दर में और कटौती पर विचार करने का एक और अवसर खुल सकता है। मार्च में खुदरा महंगाई दर 3.34 प्रतिशत थी, जो अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) सोमवार को अप्रैल के सीपीआई के आंकड़े जारी करेगा। रिजर्व बैंक ने अप्रैल में हुई पिछली बैठक में अनुमान लगाया था कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा महंगाई दर 4 प्रतिशत रहेगी, जो पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 3.6 प्रतिशत के निचले स्तर रहने की संभावना है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि खुदरा महंगाई दर 3 प्रतिशत पर आने की संभावना है, जिसमें मुख्य भूमिका खाद्य महंगाई दर की होगी। इन आंकड़ों से रिजर्व बैंक को जून की नीतिगत बैठक में आगे और रुख नरम करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘खाद्य महंगाई दर खासकर टमाटर, प्याज और आलू (टॉप) की कीमत में उतार चढ़ाव से राहत है और इससे खुदरा महंगाई से राहत मिल रही है। आपूर्ति अभी कम महंगाई दर के पक्ष में है। टमाटर, प्याज और आलू उत्पादक प्रमुख राज्यों में लू के थपेड़ों से भी अभी राहत है। इसकी वजह से सामान्य से अधिक संभावित गर्मी से राहत मिली है और इससे महंगाई दर से थोड़ी और राहत रहेगी।’इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए इंडिया रेटिंग्स में वरिष्ठ आर्थिक विश्लेषक पारस जसराय ने कहा कि अप्रैल में खुदरा महंगाई घटकर 3.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, क्योंकि खाद्य महंगाई दर का परिदृश्य निकट अवधि के हिसाब से सकारात्मक है।

उन्होंने कहा, ‘बहरहाल प्रमुख महंगाई दर का थोड़ा दबाव बन रहा है। यह अप्रैल में करीब 4 प्रतिशत रह सकता है। हालांकि ऊर्जा, धातु और कृषि कमोडिटी बास्केट में कीमतों में तेज गिरावट आई है, जो इसे नियंत्रण में रखेगा।’इसके पहले अप्रैल में मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत रीपो दर 25 आधार अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है, जो नीतिगत दर में लगातार दूसरी बड़ी कटौती है।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement