facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

सूर्यघर योजना को गति देने की कवायद में वित्त मंत्रालय

Advertisement

घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए भौतिक सत्यापनों की जरूरत नहीं होगी, जिससे कि तेजी से योजना को लागू किया जा सके। 

Last Updated- April 28, 2025 | 11:17 PM IST
Vikram Solar Share
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के क्रियान्वयन को गति देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बैंकों को योजना के तहत उपभोक्ता सत्यापन, स्थापना सत्यापन और साइट व्यवहार्यता मूल्यांकन के लिए एकल स्रोत के रूप में राष्ट्रीय पोर्टल का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए भौतिक सत्यापनों की जरूरत नहीं होगी, जिससे कि तेजी से योजना को लागू किया जा सके। पीएमएसजीएमबीवाई ग्रामीण और शहरी परिवारों के लिए सौर ऊर्जा योजना है।

अधिकारी ने कहा, ‘सिर्फ डिजिटल तरीका अपनाया जाना चाहिए, जिससे कि किसी भी भौतिक संपर्क की जरूरत को खत्म किया जा सके। यह भी सलाह दी जाती है कि वेंडरों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पूर्ण सब्सिडी की किस्त जारी की जाए। उत्पाद में सुधारों के संदर्भ में क्रेडिट इन्फॉमेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (सिबिल) स्कोर के बगैर आवेदकों को सहायता देने के लिए व्यवस्था लाई जानी चाहिए।’सूत्र ने आगे कहा कि वेंडरों की कार्यशील पूंजी के लिए नई वित्तीय व्यवस्था लाई जानी चाहिए और निजी क्षेत्र के बैंकों को इस व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

अधिकारी ने कहा, ‘इस बदलाव को समर्थन देने के लिए नवीकरणीय वित्तीय दायित्व की संभावना तलाशी जानी चाहिए और उन्हें एकीकृत किया जाना चाहिए। साथ ही प्राथमिकता वाले क्षेत्र के ऋण (पीएसएल) और अन्य सहायक नीतिगत उपायों का विस्तार किया जाना चाहिए। जमीनी स्तर पर तकनीकी और उत्पाद के बारे में प्रशिक्षण, उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम जैसी जमीनी गतिविधियों पर जोर होना चाहिए।’

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement