facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Forex Reserves: नए ऑलटाइम हाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 648 अरब डॉलर के पार

5 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में गोल्ड रिजर्व 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 54.5 अरब डॉलर हो गया ।

Last Updated- April 12, 2024 | 5:43 PM IST
RBI sold record 20.2 billion dollars, big intervention to save rupee from fall RBI ने रिकॉर्ड 20.2 अरब डॉलर बेचे, रुपये को गिरावट से बचाने के लिए बड़ा हस्तक्षेप

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें हफ्ते इजाफा हुआ है और यह 5 अप्रैल, 2024 को समाप्त सप्ताह में 2.98 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 648.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी के साथ देश का विदेशी मुद्रा भंडार नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 2.951 अरब डॉलर बढ़कर 645.583 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 5 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा माने लाने वाली फॉरेन करेंसी असेट्स 54.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 571.17 अरब डॉलर हो गई।

डॉलर के संदर्भ में उल्लिखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

इसके अलावा गोल्ड रिजर्व 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 54.5 अरब डॉलर हो गया, जबकि एसडीआर 2.4 करोड़ डॉलर की वृद्धि लेकर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीते सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत की आरक्षित जमा 0.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि लेकर 4.66 अरब  डॉलर पर रहा।

First Published - April 12, 2024 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट