facebookmetapixel
Advertisement
भारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?पीरामल फाइनैंस का अगले 3 साल में 25% तक असुरक्षित ऋण कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य, ग्रामीण बाजार पर फोकसपहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 4 लाख के पार पहुंचा आंकड़ाIAMAI ने लॉन्च की ‘ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया’, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट-मीशो समेत 80 दिग्गज कंपनियां एक मंच परआर्टिफिशल इंटेलिजेंस से खत्म नहीं होगा IT सेक्टर, बल्कि बढ़ेगी अहमियत: आनंद महिंद्राअनशन के 21वें दिन सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, प्रदर्शनकारियों ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपफीफा विश्व कप फाइनल की रात चमकेगा बाजार, स्पेन-अर्जेंटीना मैच से कारोबारियों की होगी ताबड़तोड़ कमाईहोर्मुज के बाद अब लाल सागर पर मंडराया संकट, ईरान की धमकी से भारत की तेल आपूर्ति पर बढ़ा खतरापश्चिम एशिया संकट से केरल की रेमिटेंस-आधारित अर्थव्यवस्था को लगा तगड़ा झटका: मुख्यमंत्री वीडी सतीशन

Indian Railways: माल ढुलाई से कमाई का लक्ष्य बढ़ेगा

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 8:41 PM IST
Indian Railways
BS

रेल मंत्रालय अगले वित्त वर्ष के दौरान माल ढुलाई से कमाई के अनुमान में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकता है। बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी मिली है। रेलवे माल ढुलाई से 1.8 से 2 लाख करोड़ रुपये सकल यातायात प्राप्तियों (जीटीआर) का लक्ष्य रख सकता है।

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने पिछले दो वित्त वर्षों में 10 फीसदी से अधिक की माल ढुलाई में वृद्धि बनाए रखी है और इस वित्त वर्ष में भी वृद्धि का यह आंकड़ा हासिल करने को तैयार है। मंत्रालय ने वित्त वर्ष 23 के बजट में 147.5 करोड़ टन माल ढुलाई का लक्ष्य रखा था। अब तक, रेलवे ने 118.5 करोड़ टन माल की ढुलाई की है।

यह सालाना आधार पर 8 फीसदी अधिक है और इस वित्त वर्ष के अंत तक 150-155 करोड़ टन ढुलाई का अनुमान है। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वृद्धि दर अचानक कम हो गई है और इस तिमाही में 3 फीसदी मामूली वृद्धि चिंता का कारण बन गई है।

मंत्रालय को इस साल राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है, हालांकि माल ढुलाई से ही ज्यादातर कमाई हुई है। रेलवे ने ढुलाई के वजन यानी टन भार में 8 फीसदी की वृद्धि की है और इसके मुकाबले अपने राजस्व में 16 फीसदी की वृद्धि करने में सक्षम रहा है।

अधिकारियों ने कहा, यह अधिक क्षेत्रों में माल ढुलाई पर कब्जा करने, मालगाड़ियों द्वारा तय की गई औसत दूरी में वृद्धि की वजह से उतनी ही माल ढुलाई पर भी ज्यादा राजस्व मिल गया है। इसके अलावा इसने ऑटोमोबाइल जैसे विशिष्ट सामानों के लिए अधिक विशिष्ट वैगनों की खरीद की है। इसकी ढुलाई से मालभाड़ा ज्यादा आता है।

जब किसी वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान (आरई) और आगामी वित्तीय वर्ष के बजट अनुमान (बीई) की तुलना की जाती है तो रेलवे आम तौर पर रूढ़िवादी लोडिंग अनुमानों के साथ जाता है। उदाहरण के लिए वित्त वर्ष 23 का बीई वित्त वर्ष 22 की आरई से 5 फीसदी अधिक था, जबकि इससे पहले की वित्त वर्ष में यह 3 फीसदी था। हालांकि, दोनों वर्षों में माल ढुलाई 10 फीसदी से अधिक थी।

सूत्रों ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने लोडिंग लक्ष्य को पार करने की उम्मीद के बावजूद वित्त वर्ष 23 में माल जीटीआर के लिए अपने संशोधित अनुमानों को 1.65 लाख करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रखा है। इसलिए, वित्त वर्ष 24 में जीटीआर में जोर प्रति मिलियन टन ज्यादा मालभाड़ा आने की संभावना है। अब तक, रेलवे अपना राजस्व प्रति मिलियन टन बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष में 108 करोड़ रुपये करने में सफल रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष में 101 करोड़ रुपये था।

सूचना के मुताबिक मंत्रालय 95 फीसदी परिचालन अनुपात का लक्ष्य रख रहा है, जो पिछले बजट की तुलना में लगभग 2 फीसदी कम है। यह अनुपात कम रहने से प्रदर्शन बेहतर होता है। इसे हासिल करने के लिए यात्री और माल ढुलाई दोनों क्षेत्रों में रेलवे को अपना राजस्व बढ़ाना होगा।

यह भी पढ़ें: 10 लाख से कम आईं नई नौकरियां

रेलवे महामारी के पहले के अपने रेलयात्रियों की संख्या के बराबर पहुंच रहा है। यह घाटे में चलने वाला क्षेत्र है। मालढुलाई से हुई कमाई से यात्री किराये में घाटे की भरपाई होती है, ऐसे में बेहतर परिचालन अनुपात के लिए ज्यादा माल ढुलाई जरूरी होगी।

रेलवे बोर्ड के पास आगामी वर्ष के लिए एक महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा योजनाओं की सूची है, जिसमें करीब 2.7 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने खबर दी थी कि रेलवे ऊर्जा गलियारा योजना के तहत 1 लाख रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए तैयार है। मिशन 3000 के तहत रेलवे ने अपने कार्गो लोडिंग को 2021-22 के 141.8 करोड़ टन से दोगुना करके 2027 तक 300 करोड़ टन करने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 8:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement