facebookmetapixel
Advertisement
Labour Day 2026: कृषि मजदूर सिर्फ मजदूर नहीं, देश के असली स्किल्ड प्रोफेशनल; कब मिलेगा सम्मान?Explainer: पुराने टैक्स नोटिस का झंझट खत्म? पुरानी डिमांड माफी का पूरा सच और पोर्टल पर सुधार का तरीकादेश में चीनी उत्पादन 7% बढ़ा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में रिकॉर्ड पैदावार; पर UP में दिखी हल्की गिरावटस्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4.5 लाख क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को खरीदेगा फेडरल बैंक, बड़े शहरों में पकड़ बढ़ाने की कोशिशWaaree Energies: नतीजों के बाद शेयर में क्यों आई 11% की तगड़ी गिरावट? Q4 में मुनाफा 75% बढ़ा, रेवेन्यू हुआ डबलहर शेयर पर 2200% डिविडेंड देगी FMCG कंपनी, आ गई रेकॉर्ड डेट; Q4 में कमाया ₹2,994 करोड़ का मुनाफाAdani Ports Q4 Results: मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,329 करोड़ पहुंचा, ₹7.5 डिविडेंड का ऐलानETF में रिकॉर्ड निवेश: FY26 में ₹1.8 लाख करोड़ का इनफ्लो, गोल्ड-सिल्वर ने मारी बाजीगोल्ड लोन देती है कंपनी, कमजोर बाजार में भी 6% उछला शेयर; ब्रोकरेज ने 34% अपसाइड का दिया टारगेटOnEMI Technology IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, प्राइस बैंड ₹162-171 पर तय; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

मार्च तक चाबहार बंदरगाह पर बातचीत पूरी करेगा भारत

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 11:35 PM IST
Chabahar port

चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल को लेकर ज्यादातर मसलों के समाधान के बाद भारत और ईरान इस समझौते को मार्च 2023 तक अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। बिज़नेस स्टैंडर्ड को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों देशों ने इस प्रस्तावित अहम अंतरराष्ट्रीय समझौते पर बातचीत तेज करते हुए भारत ने इसे चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

ईरान के बंदरगाह पर स्थित शहीद बेहिश्ती टर्मिनल भारत के लिए रणनीतिक महत्त्व की परियोजना है। रूस यूक्रेन युद्ध के बाद देश की विदेश नीति वार्ताओं में इसे खास महत्त्व मिला। कई मध्य और दक्षिण पूर्व एशिया के देश अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण ट्रांसपोर्ट गलियारे (आईएनएसटीसी) पर नजर रख रहे हैं, जिससे रूस, भारत और यूरोप के साथ व्यापार हो सके।

यह गलियारा मुंबई को मॉस्को से जोड़ेगा, जो एक मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि दोनों देश व्यापक रूप से अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ढांचे के तहत काम करने को सहमत हुए हैं जबकि इसके अंतिम ब्योरे पर कूटनीतिक स्तर पर काम होगा।
इसके पहले बातचीत में तब गतिरोध आ गया था, जब ईरान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ढांचे के तहत काम करने से इनकार कर दिया था। ईरान का कहना था कि इसके लिए संवैधानिक संशोधन की जरूरत होगी, जबकि भारत विवाद समाधान में पारदर्शिता के मसले पर अडिग था।

यह भी पढ़े: Advance Tax: अग्रिम कर संग्रह 13 फीसदी बढ़ा

अधिकारी ने सलाह दिया कि अगर प्रक्रिया संबंधी बाधाओं को दरकिनार कर दिया जाए तो भारत को अप्रत्याशित न्यायाधिकरण शर्तों पर सहमत होने पर भविष्य में बातचीत को लेकर जोखिम रहेगा। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि समझौते की गति को लेकर सरकार के कुछ हिस्सेदारों में असंतोष है। उन्होंने कहा, ‘यह विचार किया जा रहा था कि अगर पंचाट का मसला सौदे को रोकता है तो हम मसले पर निश्चित रूप से अपनी राय बदल सकते हैं, वहीं दूसरा पक्ष (ईरान) भी वार्ता में तेजी लाने को इच्छुक था।’ इसके अलावा ईरान के रास्ते वस्तुओं की आवाजाही के लिए वित्तीय संस्तानों को समर्थन, जिसे अमेरिका के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है और सीम शुल्क व अन्य शुल्कों में स्पष्टता शामिल है। इन मसलों का समाधान दोनों देशों ने कर लिया है।

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement