facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

Advance Tax: अग्रिम कर संग्रह 13 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 11:21 PM IST
Rupee

पहली अप्रैल से 17 दिसंबर तक कॉरपोरेट और व्य​क्तिगत आयकर सहित कुल अग्रिम कर संग्रह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.82 फीसदी बढ़कर 5.21 लाख करोड़ रुपये रहा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रविवार को इसके आंकड़े जारी किए। इस दौरान कुल अग्रिम कर संग्रह में कॉरपोरेट कर हिस्सेदारी 3.97 लाख करोड़ रुपये रही। अग्रिम व्यक्तिगत आयकर प्रा​प्तियां 1.23 लाख करोड़ रुपये रहीं।

अग्रिम कर का भुगतान वित्त वर्ष समाप्त होने के बजाय आय के अनुमान के आधार पर पूरे वित्त वर्ष के दौरान चार मासिक किस्तों में किया जाता है। इसे आर्थिक गतिवि​धियों का संकेतक भी माना जाता है। अग्रिम कर की पहली किस्त के तौर पर 15 फीसदी का भुगतान 15 जून तक किया जाता है। दूसरी किस्त में 30 फीसदी का भुगतान 15 सितंबर तक, 30 फीसदी की तीसरी किस्त 15 दिसंबर तक और शेष कर का भुतान 15 मार्च तक करना होता है।

रिफंड समायोजित करने के बाद चालू वित्त वर्ष में अभी तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 19.81 फीसदी बढ़कर 11.35 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अव​धि में 9.47 लाख करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा पूरे साल के बजट लक्ष्य का करीब 80 फीसदी है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 14.2 लाख करोड़ रुपये प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कुल कर संग्रह में हुई 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि

इसमें कॉरपोरेट कर प्रा​प्तियां 6.06 लाख करोड़ रुपये और प्रतिभूति लेनदेन कर सहित व्य​क्तिगत आय कर संग्रह 5.26 लाख करोड़ रुपये से अ​धिक है। चालू वित्त वर्ष में कुल संग्रह (रिफंड घटाने से पूर्व) 25.9 फीसदी बढ़कर 13.63 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले साल 10.83 लाख करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष में अभी तक प्राप्त प्रत्यक्ष कर को देखें तो अग्रिम कर के तौर पर 5.21 लाख करोड़ रुपये, स्रोत पर कर कटौती मद में 6.44 लाख करोड़ रुपये, स्व-आकलन कर के तौर पर 1.4 लाख करोड़ रुपये, नियमित आकलन कर मद में 46,244 करोड़ रुपये और अन्य मदों में 11,237 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

सीबीडीटी ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष में कुल 2.27 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है, जबकि पिछले साल इस दौरान 1.35 लाख करोड़ रुपये का रिफंड ही दिया गया था। इस तरह चालू वित्त वर्ष में पिछले साल की तुलना में 68.57 फीसदी ज्यादा रिफंड जारी किया गया। चालू वित्त वर्ष में भरे गए आयकर रिटर्न को प्रोसेस करने की रफ्तार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और तकरीबन 96.5 फीसदी सत्यापित आयकर रिटर्न (आईटीआर) निपटाए जा चुके हैं।’

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement