facebookmetapixel
Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

भारत के तीन बड़े FTA फाइनल होने को- उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान

ओमान और न्यूजीलैंड के साथ एफटीए बातचीत अंतिम चरण में, अमेरिका से व्यापार वार्ता भी तेज: पीयूष गोयल

Last Updated- December 11, 2025 | 10:32 AM IST
Trade

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि ओमान और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत अंतिम चरण में है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिकी व्यापार टीम मंगलवार से भारत में है। उनके साथ चर्चा लगातार आगे बढ़ रही है। हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र चिली के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत भी जल्द संपन्न होगी।

जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस के मौके पर गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘दो दिन पहले चिली के व्यापार मंत्री यहां आए थे। चिली के साथ जल्द ही मुक्त व्यापार समझौता होगा। इसी तरह ओमान के साथ भी हमारी बातचीत अंतिम चरण में है। न्यूजीलैंड के मंत्री (टॉड मैक्ले) परसों भारत आ रहे हैं। उनके साथ भी हमारी चर्चा पूरी होने वाली है।’

वाणिज्य विभाग के बयान के अनुसार, भारत और ओमान ने नवंबर 2023 में व्यापक वार्ता शुरू की थी। गहन वार्ता के तीन दौर (नवंबर 2023 से मार्च 2024) के बाद दोनों पक्ष बाजार पहुंच प्रस्तावों सहित सभी सीईपीए घटकों पर अंतिम समझौते पर पहुंच चुके हैं। मार्च 2024 में प्रस्तुत एक कैबिनेट प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद पुन: बातचीत हुई।

सितंबर 2024 में चौथे दौर और इस साल 13 से 14 जनवरी को पांचवें दौर की बातचीत संशोधित प्रस्तावों पर ही केंद्रित रही। विभाग ने एक बयान में कहा, ‘सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद हस्ताक्षर और औपचारिक मंजूरी के लिए मसौदा कैबिनेट नोट संबंधित मंत्रालयों को परिचालित किया गया था। दोनों पक्ष अब आंतरिक अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं।’

First Published - December 11, 2025 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट