facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडिया

एहतियात के तौर पर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की दोबारा जांच पूरी, DGCA ने भी स्वतंत्र निरीक्षण किया

Last Updated- February 05, 2026 | 11:03 AM IST
Air India
Representational Image

विमानन कंपनी एयर इंडिया ने कहा है कि उसने अपने सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में ईंधन नियंत्रण स्विचों का दोबारा एहतियाती निरीक्षण कर लिया है और कोई खराबी नहीं दिखी। एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि अपने एक पायलट से मिली जानकारी के बाद निरीक्षण ‘अत्यधिक सावधानी’और किसी भी प्रकार के जोखिम की आशंका दूर करने के लिए यह निरीक्षण किया गया था।

एक बयान में एयर इंडिया ने महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) द्वारा स्वतंत्र निरीक्षण करने और ईंधन नियंत्रण स्विचों को मंजूरी देने में ‘सक्रिय निरीक्षण’ की बात भी स्वीकार की। विमानन कंपनी ने कहा कि वह चालक दल के सभी सदस्यों को ईंधन नियंत्रण स्विचों के लिए विमान निर्माता बोइंग द्वारा सुझाई परिचालन प्रक्रियाओं को प्रसारित करने के लिए नियामक के निर्देश का पूरी तरह से पालन करेगी।

सोमवार को इस घटना की सूचना मिलने के बाद एयर इंडिया ने सभी ड्रीमलाइनर विमानों पर ईंधन नियंत्रण स्विचों का पुन: निरीक्षण शुरू कर दिया था।

First Published - February 5, 2026 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट