facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

बोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं

Advertisement

ईंधन स्विच कट-ऑफ की आशंका के बाद एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ग्राउंड, पुराने हादसों की यादें ताजा

Last Updated- February 05, 2026 | 11:00 AM IST
boeing
Representational Image

इंधन स्विच के कट-ऑफ की आशंका होने के बाद एयर इंडिया के विमान बोइंग 787-8 को 2 फरवरी को खड़ा कर दिया गया है। इस घटना से पिछले साल जुलाई में अहमदाबाद में इसी तरह की दिक्कत के बाद हुए विमान हादसे की यादें ताजा हो गईं। पिछले साल मार्च तक भारत के पास 181 बोइंग विमान थे, जिनमें 35 विमान 787 श्रेणी के थे, जो 34 विमान एयर इंडिया और एक इंडिगो के पास है।

वर्ष 2019 से 2024 के बीच वैश्विक स्तर पर 906 हादसे हुए , जिनमें 26 फीसदी बोइंग उड़ानों के साथ सामने आए। इस दौरान भारत में भी बोइंग उड़ानों के साथ भी 7 हादसे हुए। जिन उड़ानों के साथ हादसे पेश आए, उनमें बी787, बी717 और बी737 श्रेणी के विमान थे।

प्रति 10,000 उड़ान घंटों में विमानों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करने वाली घटनाएं 2021 से 2023 के बीच तेजी से बढ़ी हैं। बोइंग बी777 के साथ यह आंकड़ा 0.9 से बढ़कर 15.5 हो गया जबकि बोइंग बी787 के साथ इस तरह की गंभीर घटनाएं 3.3 से बढ़कर 13.7 हुईं तथा बॉम्बार्डियर क्यू400 के साथ इस अवधि में दुर्घअनाओं का आंकड़ा 8.6 से बढ़कर 10.9 पहुंच गया।

भारत में बोइंग बेड़े में 2022-23 से 2024-25 के बीच बी737 और बी777 श्रेणी के विमान शामिल किए गए। इस दौरान बी787 की संख्या तेजी से घटी लेकिन फिर भी यह 20 फीसदी रही। वर्ष 2023 में बोइंग विमानों के साथ सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं, घटनाएं या जोखिम के मामले सबसे ज्यादा 60 फीसदी सिस्टम कंपोनेंट के फेल होने से जुड़े थे। वर्ष 2019 से 2023 के बीच वैश्विक स्तर पर 240 हादसे बोइंग विमानों के साथ हुए। इनमें 54 फीसदी घटनाएं बी737 तथा 10 फीसदी बी777 और बी787 के साथ हुईं।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement