facebookmetapixel
Advertisement
क्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?

व्यय का सही अनुमान चाहती है सरकार

Advertisement

सरकार शीतकालीन सत्र में पहला पूरक बजट पेश करेगी और उसके बाद बजट सत्र में दूसरा पूरक बजट आएगा।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:22 PM IST
government expenditure FY26

अगले वित्त वर्ष की तैयारी अक्टूबर से शुरू होने वाली है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार चाहती है कि सभी मंत्रालय मौजूदा और अगले साल का बजट तैयार करते समय यथार्थवादी बनें।

सरकार शीतकालीन सत्र में पहला पूरक बजट पेश करेगी और उसके बाद बजट सत्र में दूसरा पूरक बजट आएगा। इन दोनों में चालू वित्त वर्ष की व्यय जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा, वहीं मंत्रालयों को चुनी गई अगली सरकार के पूर्ण बजट आने तक अतिरिक्त मांग का मौका नहीं मिलेगा।

वक्त कम बचे रहने का जिक्र करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अधिकारियों को अप्रत्याशित आकस्मिकताओं का ध्यान रखना चाहिए। विभिन योजनाओं की जरूरतों का अनुमान लगाना चाहिए क्योंकि बजट सत्र की अवधि के बारे में अब तक पता नहीं है और ऐसे में उनके सामने नकदी का संकट नहीं आना चाहिए।’ वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि सितंबर के पहले सप्ताह में बजट अधिसूचना आ जाएगी। बजट के पहले की बैठकें अक्टूबर से शुरू होंगी।

Also Read: धनलक्ष्मी के स्वतंत्र निदेशक का त्यागपत्र, ‘राइट इश्यू’ को लेकर मतभेद

लेखा महानियंत्रक के मुताबिक 2023-24 की पहली तिमाही में कोयला मंत्रालय का कुल व्यय बजट अनुमान का 87 प्रतिशत रहा है। रेलवे और परिवहन मंत्रालय ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में क्रमशः बजट का 40 प्रतिशत औऱ 39 प्रतिशत खर्च किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बजट अनुमान का 1 प्रतिशत जबकि पर्यटन मंत्रालय ने इस अवधि के दौरान बजट का 4 प्रतिशत खर्च किया है।

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के अंत तक अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य का 25.3 प्रतिशत यानी 4.5 लाख करोड़ रुपये इस्तेमाल किया है। केंद्र का पहली तिमाही में कुल खर्च 10.5 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 23.3 प्रतिशत रहा है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24 प्रतिशत था।

सीजीए के आंकड़ों से पता चलता है कि कुल व्यय में 7.72 लाख करोड़ रुपये राजस्व खाते और 2.78 लाख करोड़ रुपये पूंजी खाते में खर्च हुए हैं। कुल राजस्व खर्च में 2.43 लाख करोड़ रुपये ब्याज भुगतान पर और 87,035 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी पर खर्च हुए हैं। वित्त वर्ष 2023 में मंत्रालयों ने संशोधित अनुमान से ज्यादा खर्च कर दिया था। कानून व न्याय मंत्रालय ने संशोधित अनुमान से 168 प्रतिशत अधिक खर्च कर दिया था।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement