facebookmetapixel
बाजार डगमगाए, मगर निवेश मत रोकिए! फंड गुरुओं ने बताया पैसा बढ़ाने का असली राजNSE IPO का इंतजार जल्द खत्म! सेबी चीफ बोले – अब देर नहीं, लिस्टिंग की राह खुली1 लाख फेक अकाउंट बंद, NSE IPO आने को तैयार – सेबी चीफ ने बताया भारत का फाइनेंस फ्यूचरSEBI के नए नियम, अब बैंक निफ्टी में होंगे 14 शेयर; टॉप स्टॉक्स के वेटेज पर लिमिटApple India को ​सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू, iPhone की दमदार बिक्री से मिला बूस्टIndia’s Biggest BFSI Event – 2025 | तीसरा दिन (हॉल- 2)Swiggy के शेयर में 34% तक उछाल की संभावना! Nomura और Motilal Oswal ने कहा – खरीद लोसोने के भाव फिसले, चांदी की कीमतों में भी गिरावट; चेक करें आज का भावIndia’s Biggest BFSI Event – 2025 | तीसरा दिन (हॉल – 1)एयर इंडिया ने ओनर्स से मांगी ₹10,000 करोड़ की मदद, अहमदाबाद हादसे और एयरस्पेस पाबंदियों से बढ़ा संकट

EPFO ने जुलाई में 20 लाख सदस्य जोड़े, नए मेंबर्स की संख्या 10.52 लाख

EPFO July Payroll Data: 18-25 वर्ष की आयु के लगभग 6.25 लाख लोग पहली बार काम कर रहे हैं या नए सदस्य हैं। करीब 59.4 प्रतिशत नए सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

Last Updated- September 23, 2024 | 2:59 PM IST
EPFO did not give the claim, how to fix it; Know the complete process EPFO ने नहीं दिया क्लेम, कैसे करें इसे ठीक; जानें पूरा प्रोसेस

EPFO July Payroll Data: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ से इस साल जुलाई में 19.94 लाख सदस्य जुड़े हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10.52 लाख नए या पहली बार काम करने वाले लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े।

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में करीब 20 लाख नए सदस्य जुड़े (19.94 लाख) है। उन्होंने बताया कि जुलाई में जुड़े 8.77 लाख सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 18-25 वर्ष की आयु के लगभग 6.25 लाख लोग पहली बार काम कर रहे हैं या नए सदस्य हैं। करीब 59.4 प्रतिशत नए सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

Also read: Vodafone Idea के शेयर रॉकेट की तरह उड़े, 30,000 करोड़ रुपये की मेगा डील का असर

उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि युवाओं के रोजगार में वृद्धि हुई है। मंत्री ने बताया कि जुलाई में ईपीएफओ से 4.41 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जिनमें 3.05 लाख नई सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला रोजगार में भी वृद्धि हुई है।

First Published - September 23, 2024 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट