facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

Electronics Exports: इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ने रचा नया रिकॉर्ड, अक्टूबर तक 19.1 अरब डॉलर पहुंचा

Advertisement

बीते वित्त वर्ष के अप्रैल से लेकर अक्टूबर की अवधि तक देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 15.4 अरब डॉलर था।

Last Updated- November 19, 2024 | 10:21 PM IST
India far behind in race for electronics exports to US

इस साल अक्टूबर के अंत तक देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात नए शिखर पर पहुंच गया है। यह किसी भी वित्त वर्ष के सात महीनों में सर्वोच्च शिखर 19.1 अरब डॉलर हो गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है, बीते वित्त वर्ष के अप्रैल से लेकर अक्टूबर की अवधि तक देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 15.4 अरब डॉलर था।

स्मार्टफोन पीएलआई (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन) योजना के जरिये निर्यात में बढ़ोतरी के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ने फर्राटा भरा है। अक्टूबर में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 3.4 अरब डॉलर रहा, जो बीते साल अक्टूबर के मुकाबले 45 फीसदी की वृद्धि है, जब इस क्षेत्र ने 2.4 अरब डॉलर का निर्यात किया था।

इस साल अक्टूबर तक करीब 55 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात सिर्फ स्मार्टफोन निर्यात से हुआ। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल का इसमें प्रमुख योगदान रहा। अक्टूबर, 2024 तक भारत से आईफोन के निर्यात की हिस्सेदारी कुल स्मार्टफोन निर्यात में 66 फीसदी रही और शेष हिस्सेदारी अन्य की रही।

पिछले साल अक्टूबर में इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न एवं आभूषण, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन के बाद निर्यात में इलेक्ट्रॉनिक्स छठे स्थान पर था। इस साल अक्टूबर तक इसने तीन स्थान का छलांग लगाया और तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इलेक्ट्रॉनिक्स से ऊपर इंजीनियरिंग सामान और पेट्रोलियम उत्पाद हैं।

वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स न केवल हर महीने बल्कि संचयी तौर पर भी 7 महीने के दौरान भारत के शीर्ष पांच निर्यातों में भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला निर्यात रहा है। यह न केवल भारत के शीर्ष पांच निर्यातों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान दूसरे स्थान पर चल रहे पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात के बीच का अंतर भी कम कर रहा है। पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात पेट्रोलियम निर्यात के एक तिहाई से भी कम था, जो पहले 7 माह में 47 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement