facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट; आज चढ़ेगा या गिरेगा बाजार?Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार

Crypto Investment: अब मेट्रो नहीं, छोटे शहरों से बढ़ रहा क्रिप्टो निवेश, जानें कौन सा राज्य नंबर 1

Advertisement

CoinSwitch की रिपोर्ट के अनुसार छोटे शहरों और कस्बों से क्रिप्टो निवेश तेजी से बढ़ा, उत्तर प्रदेश सबसे आगे

Last Updated- December 16, 2025 | 10:25 AM IST
Crypto Investment

2025 में भारत में क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। CoinSwitch की एक रिपोर्ट ‘India’s Crypto Portfolio: How India Invests’ के अनुसार, अब क्रिप्टो निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा छोटे शहरों और कस्बों से आ रहा है, न कि सिर्फ बड़े महानगरों से। रिपोर्ट 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के डेटा पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि जहां शुरुआत में क्रिप्टो अपनाने में मेट्रो शहरों की अहम भूमिका थी, वहीं 2025 में यह भागीदारी पूरे देश में ज्यादा समान रूप से फैल गई है।

छोटे शहर बने सबसे बड़े योगदानकर्ता

रिपोर्ट के मुताबिक, टियर-3 और टियर-4 शहरों का योगदान सबसे ज्यादा रहा, इन शहरों का कुल क्रिप्टो कारोबार में 43.4% हिस्सा है। इसके बाद टियर-2 शहरों की हिस्सेदारी 32.2% रही। इससे पता चलता है कि अब छोटे शहरों और गांवों के पास के इलाकों में भी लोग डिजिटल पैसा (क्रिप्टो) समझने और अपनाने लगे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘टियर-1 शहर आज भी अहम योगदान दे रहे हैं, लेकिन अब क्रिप्टो भागीदारी पूरे देश में फैल चुकी है और इस विस्तार के केंद्र में भारत है।’

CoinSwitch के को-फाउंडर आशीष सिंघल ने कहा कि पिछले एक साल में दुनिया भर में क्रिप्टो को लेकर बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में अब क्रिप्टो को गंभीरता से लिया जा रहा है, जिससे साफ है कि डिजिटल पैसा अब दुनिया की बड़ी आर्थिक व्यवस्था का हिस्सा बन रहा है। भारत के बारे में उन्होंने कहा कि भारत लगातार तीसरे साल दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा क्रिप्टो अपनाने वाला देश बना हुआ है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई अचानक हुआ बदलाव नहीं है, बल्कि यह धीरे-धीरे बढ़ने वाला मजबूत चलन है, जो युवाओं की संख्या, मोबाइल और इंटरनेट की समझ, और पैसे से जुड़ी जागरूकता बढ़ने की वजह से हो रहा है।

राज्यवार भागीदारी: यूपी सबसे आगे

अगर राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। यहां से कुल क्रिप्टो निवेश का 13% आया। यूपी के लोगों ने अलग-अलग तरह के क्रिप्टो में पैसा लगाया। लेकिन बिटकॉइन यहां सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा, जहां से 12.1% निवेश हुआ। यहां के लोगों ने ज्यादा सुरक्षित और बड़े क्रिप्टो में पैसा लगाया। महाराष्ट्र में बिटकॉइन और XRP सबसे ज्यादा खरीदे गए। दक्षिण भारत में कर्नाटक का योगदान 7.9% रहा। बेंगलुरु जैसे टेक शहर की वजह से यहां लोग पहले से डिजिटल चीजें समझते हैं। यहां भी बिटकॉइन और XRP लोगों की पहली पसंद रहे। दिल्ली-एनसीआर से 7.4% निवेश आया। यहां के निवेशकों ने सोच-समझकर पैसा लगाया और बिटकॉइन को सबसे ज्यादा चुना।

अन्य राज्यों में भी बढ़ी हिस्सेदारी

इसके अलावा हरियाणा (6%), राजस्थान (5.9%), पश्चिम बंगाल (5.3%), आंध्र प्रदेश (5%), तमिलनाडु (4.9%) और बिहार (4.3%) में भी क्रिप्टो अपनाने की रफ्तार तेज रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे साफ होता है कि अब भारत में क्रिप्टो सिर्फ कुछ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा। छोटे शहर और कस्बे अब क्रिप्टो की बढ़त में सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं। यानी 2025 में भारत में क्रिप्टो का फैलाव पूरे देश में हो चुका है और इसका असली सहारा छोटे शहरों के लोग बन रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement