facebookmetapixel
Advertisement
सोना-चांदी पर बड़ा झटका, आयात शुल्क बढ़ा तो भी कीमतों में उलझा बाजार, ट्रेडर्स परेशानGQG ने बेचे अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर, ASK और Lighthouse ने लॉन्च किए नए फंडडिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए भुगतान में देरी के प्रस्ताव पर बैंकों की सहमतिथोक महंगाई 42 महीने के हाई पर पहुंची! पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने मचाया हड़कंप, आम जनता पर बढ़ेगा दबाव!उर्वरकों पर डीबीटी से कृषि उत्पादन घटने की आशंका: सीएसीपीSEBI करने जा रहा बड़ा बदलाव, डेरिवेटिव ट्रेडिंग के कई नियम बदल सकते हैंसोना और चांदी ETF में फिर लौटी चमक, निवेशकों का पैसा तेजी से बढ़ाचीनी निर्यात पर अचानक रोक से उद्योग हैरान, शेयरों में तेज गिरावटओमान तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, आग और डूबने की घटना से हड़कंप; भारत ने जताई कड़ी आपत्तिराहुल गांधी से मिले यूरोपीय संघ के बड़े राजनयिक, भारत-यूरोप रिश्तों पर हुई अहम चर्चा

Gold-Silver Price Today: सोना महंगा, चांदी भी चमकी; खरीदारी से पहले जान लें आज के दाम

Advertisement

Gold-Silver Price: इस सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों के चेहरे खिले।

Last Updated- December 15, 2025 | 11:12 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,34,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,95,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 582 रुपये की तेजी के साथ 1,34,204 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,33,622 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,008 रुपये की तेजी के साथ 1,34,730 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,34,794 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,34,204 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,35,263 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Gold Investment: सोने में रिटर्न ने 20 साल की अवधि में शेयरों व रियल एस्टेट को मात दी

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 1,896 रुपये की तेजी के साथ 1,94,747 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,92,851 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,867 रुपये की तेजी के साथ 1,95,718 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,95,825 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,94,681 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने कल 2,01,615 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: चांदी ऑल टाइम हाई पर, भाव 1.90 लाख रुपये पार; चेक करें ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े Gold and Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।  Comex पर सोना 4,343 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,328.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 33.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,361.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 62.02 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 62 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.93 डॉलर की तेजी के साथ 62.93 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 65.08 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,34,284 1,33,622 1,34,730
चांदी 1,94,747 1,92,851 1,95,718
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,343 4,328.30 4,361.50
चांदी 62.02 62 62.93

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement