facebookmetapixel
Advertisement
आम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतरा

विदेशी कोषों की बिकवाली और रुपये की कमजोरी का असर: शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद

Advertisement

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 54.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसलकर 85,213.36 अंक पर बंद हुआ

Last Updated- December 15, 2025 | 10:17 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 54 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी 20 अंक के नुकसान में रहा। विश्लेषकों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी निवेशक धारणा को प्रभावित किया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 54.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसलकर 85,213.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 427.34 अंक गिरकर 84,840.32 तक आ गया था लेकिन निचले स्तर पर लिवाली आने से इसने नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर ली। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 19.65 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,027.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजूकी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचडीएफसी बैंक मुख्य रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपये के चलते बाजार सीमित दायरे में बना हुआ है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर स्पष्टता आने तक रुपये में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।’

रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया एक समय डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 90.80 तक लुढ़क गया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,114.22 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,868.94 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.41 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ जबकि मझोली कंपनियों का मिडकैप सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़त में रहा। क्षेत्रवार सूचकांकों में दूरसंचार खंड में सर्वाधिक 0.90 प्रतिशत की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 10:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement