facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Nephrocare Health IPO अलॉटमेंट फाइनल, सब्सक्रिप्शन कैसा रहा; ऐसे करें चेक स्टेटस

Advertisement

Nephrocare Health IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, नेफ्रोकेयर आईपीओ को ऑफर किए गए 1.327 करोड़ शेयरों के मुकाबले 18.692 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

Last Updated- December 15, 2025 | 12:10 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

Nephrocare Health IPO Allotment: एंड-टू-एंड डायलिसिस केयर सर्विस देने वाली कंपनी नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के पहले पब्लिक इश्यू (IPO) का बेसिस ऑफ अलॉटमेंट सोमवार (15 दिसंबर) को फाइनल हो गया। आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद इश्यू कुल मिलाकर करीब 14.08 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, नेफ्रोकेयर आईपीओ को ऑफर किए गए 1.327 करोड़ शेयरों के मुकाबले 18.692 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 26.82 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का कोटा 24.77 गुना भरा। वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा सिर्फ 2.36 गुना ही सब्सक्राइब हुआ।

Nephrocare Health IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Nephrocare Health IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Nephrocare Health IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

नेफ्रोकेयर हेल्थ आईपीओ (Nephrocare Health IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Park Medi World IPO अप्लाई किया था; ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस; GMP क्या दे रहा संकेत

Nephrocare Health IPO GMP

बाजार की अनऑफिशियल गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, नेफ्रोकेयर हेल्थ आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर सोमवार को 495 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह अपर प्राइस बैंड 460 रुपये की तुलना में 35 रुपये या 7.5 प्रतिशत ज्यादा है।

Nephrocare Health IPO listing date

नेफ्रोकेयर हेल्थ आईपीओ के प्रमुख तारीखों की बात करें तो इस इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को बंद हुई। शेयर अलॉटमेंट प्रोसेस सोमवार, 15 दिसंबर 2025 तक पूरी होने की संभावना है। कंपनी के शेयर बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement