facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देशरुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबावसरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारी

Park Medi World IPO अप्लाई किया था; ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस; GMP क्या दे रहा संकेत

Advertisement

Park Medi World IPO: पार्क मेडी वर्ल्ड के नॉन-लिस्टेड शेयर सोमवार को 170 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह अपर प्राइस बैंड 162 रुपये की तुलना में 7 रुपये या 4 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- December 15, 2025 | 8:58 AM IST
Aye Finance IPO

Park Medi World IPO allotment status: हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी पार्क मेडि वर्ल्ड के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस सोमवार को फाइनल किया जाएगा। निवेशकों की अच्छी मांग के बाद यह इश्यू 8 गुना से ज्याद ओवरसब्सक्राइब हो गया था। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, पार्क मेडी वर्ल्ड के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹154-162 प्रति शेयर के बीच था और लॉट साइज 92 शेयर था। इसमें 4.181 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 33.883 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। इश्यू कुलमिलाकर 8.10 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Park Medi World IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Park Medi World IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Park Medi World IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

पार्क मेडी वर्ल्ड आईपीओ (Park Medi World IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Park Medi World IPO GMP

बाजार की अनऑफिशियल गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, पार्क मेडी वर्ल्ड के नॉन-लिस्टेड शेयर सोमवार को 170 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह अपर प्राइस बैंड 162 रुपये की तुलना में 7 रुपये या 4 प्रतिशत ज्यादा है।

Park Medi World IPO listing date

पार्क मेडी वर्ल्ड आईपीओ के प्रमुख तारीखों की बात करें तो इस इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को बंद हुई। शेयर अलॉटमेंट प्रोसेस सोमवार, 15 दिसंबर 2025 तक पूरी होने की संभावना है। कंपनी के शेयर बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement