facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

घने कोहरे और गंभीर प्रदूषण से उत्तर भारत में 220 उड़ानें रद्द, दिल्ली में कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी

Advertisement

कोहरे और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ​राजधानी दिल्ली में स्कूलों में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए पढ़ाई हाइब्रिड से ऑनलाइन मोड में बदलने के निर्देश दिया गया है

Last Updated- December 15, 2025 | 11:19 PM IST
Delhi Pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

घने कोहरे के चलते पूरे उत्तर भारत में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली समेत पूरे क्षेत्र में 220 उड़ानें रद्द हो गईं और सैंकड़ों का मार्ग बदलना पड़ा। विमानन उद्योग से जुड़े अ​धिकारियों ने बताया कि कम दृश्यता के कारण अकेले दिल्ली ​स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर  68 उड़ानें रद्द की गईं। यहां से प्रतिदिन लगभग 1,360 विमानों का संचालन होता है। कोहरे और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ​राजधानी दिल्ली में स्कूलों में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए पढ़ाई हाइब्रिड से ऑनलाइन मोड में बदलने के निर्देश दिया गया है।

उच्चतम न्यायालय के बाद सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी वकीलों और पक्षकारों को मामलों की सुनवाई के लिए ‘हाइब्रिड मोड’ में पेश होने की सलाह दी है। 

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अत्य​धिक कोहरे के कारण हवाई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख सड़कों पर घने कोहरे में दर्जनों गाडि़यां टकरा गईं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

हवाई अड्डे का संचालन करने वाले डायल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘हमारे अधिकारी यात्रियों की सहायता करने और सभी टर्मिनलों पर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।’ इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘घने कोहरे के कारण कम दृश्यता ने दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य हवाई अड्डों पर परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है।’ कोहरे के कारण कंपनी की लगभग 170 उड़ानें रद्द हुईं। एयर इंडिया ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले उड़ान की ​स्थिति का पता लगाने का परामर्श जारी किया है।

दिल्ली में सोमवार को धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 498 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि दो केंद्रों पर यह ‘बेहद खराब’ रही। 

स्कूलों का परामर्श

कोहरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा-5 तक कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। शारीरिक कक्षाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं।

पुलिस की सुरक्षा योजना

राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस ने 6,000 से अधिक यातायात कर्मियों को प्रदूषण और ठंड के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए व्यापक शीतकालीन सुरक्षा योजना तैयार की है। 

(साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement