facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंड

Advertisement

इसके साथ ही इस फंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, इसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹11,000 करोड़ से ज्यादा हो गया है

Last Updated- February 11, 2026 | 7:25 PM IST
Mutual Fund

Kotak Large Cap Fund: कोटक लार्ज कैप फंड अपनी 23वीं सालगिरह मना रहा है। फंड ने अपनी शुरुआत से ही रिटर्न का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए इस दौरान निवेशकों को औसतन करीब 18% सालाना (CAGR) रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 2003 में इस फंड में ₹1,000 का एकमुश्त निवेश किया होता, तो वह रकम आज बढ़कर करीब ₹48,869 हो जाती। यानी 23 साल में यह निवेश लगभग 48 गुना बढ़ गया है, जो लंबी अवधि में इस फंड के मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है। इस फंड का SIP रिटर्न भी दमदार रहा है। बता दें कि पहले इस फंड को कोटक ब्लूचिप फंड के नाम से जान जाता था।

AUM पहुंचा ₹11,000 करोड़ के पार

इसके साथ ही इस फंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, इसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹11,000 करोड़ से ज्यादा हो गया है। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो लार्ज कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है। रिटर्न देने के मामले में इस फंड ने पिछले 5 और 10 साल में अपने बेंचमार्क को भी पीछे छोड़ दिया है।

Also Read: Quality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझें

₹1,000 की SIP से बना ₹19.49 लाख का फंड

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए इस फंड में पैसा लगाने वाले निवेशकों को भी कंपाउंडिंग का अच्छा फायदा मिला। फंड हाउस के आंकड़ों के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने इस फंड में 2003 से हर महीने ₹1,000 का SIP शुरू किया होता, तो कुल ₹2.76 लाख के निवेश की आज वैल्यू बढ़कर करीब ₹19.49 लाख होती। इसका मतलब है कि इस फंड ने SIP निवेशकों को सालाना 14% का रिटर्न दिया।

Kotak Large Cap Fund की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम अलग-अलग सेक्टर की बड़ी मार्केट कैप वाली टॉप 100 कंपनियों में निवेश करती है। यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो लार्ज-कैप स्टॉक्स में निवेश के जरिए संतुलित और उचित रिटर्न की उम्मीद रखते हैं।

फंड मुख्य रूप से सेक्टर की लीडिंग कंपनियों में निवेश करता है, यानी ऐसी कंपनियां जिनका रिटर्न रेशियो पहले से मजबूत है या जिनमें आगे रिटर्न बेहतर होने की संभावना है।

यह इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी इस सोच पर आधारित है कि जब किसी उद्योग की संरचना मजबूत और संगठित होती है, तो कंपनियां अपने उत्पादों की कीमत बेहतर तरीके से तय कर पाती हैं। इससे मुनाफा कमाने के मौके ज्यादा साफ दिखते हैं। साथ ही, उस उद्योग में काम करने वाली कंपनियों के बीच अनुशासन भी बना रहता है।

Also Read: अब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवा

जोखिम और प्रदर्शन से जुड़े आंकड़े

पोर्टफोलियो टर्नओवर: 28.45%

स्टैंडर्ड डिविएशन: 11.52%

बीटा: 0.93

शार्प रेशियो: 0.85

एक्सपेंस रेशियो: 1.73%

फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स

फंड के टॉप 10 होल्डिंग्स में ज्यादातर बड़ी और मजबूत कंपनियां शामिल हैं। पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा निवेश HDFC बैंक में है, जिसका हिस्सा करीब 7.67% है। इसके बाद ICICI बैंक (6.93%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (6.82%) का स्थान है। फंड ने लार्सन एंड टुब्रो में 4.01% और इंफोसिस में 3.92% निवेश किया है। अन्य प्रमुख होल्डिंग्स में भारती एयरटेल (3.77%), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.58%), एक्सिस बैंक (3.17%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.93%) और ITC (2.81%) शामिल हैं। ये निवेश दिखाते हैं कि फंड बैंकिंग, आईटी और इंडस्ट्रियल सेक्टर की बड़ी कंपनियों पर फोकस करता है।

कंपनी का नाम नेट एसेट में हिस्सा (%)
HDFC बैंक 7.67%
ICICI बैंक 6.93%
रिलायंस इंडस्ट्रीज 6.82%
लार्सन एंड टुब्रो 4.01%
इंफोसिस 3.92%
भारती एयरटेल 3.77%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.58%
एक्सिस बैंक 3.17%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.93%
आईटीसी 2.81%

(डिस्क्लेमर: बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है। यहां फंड के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है।)

Advertisement
First Published - February 11, 2026 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement