facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर से भारत आएगा, NCLT ने दी मंजूरी

Advertisement

इस मंजूरी के बाद कंपनी अगले कैलेंडर साल में बाजार में सूचीबद्ध होने के वास्ते अपना मसौदा दाखिल करने के एक कदम और करीब आ गई है

Last Updated- December 15, 2025 | 11:19 PM IST
Flipkart
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट को राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) से अपना मुख्यालय स्थानांतरित करने की मंजूरी मिल गई है। 

कंपनी अब सिंगापुर से अपना मुख्यालय भारत ला सकती है। इस मंजूरी के बाद कंपनी अगले कैलेंडर साल में बाजार में सूचीबद्ध होने के वास्ते अपना मसौदा दाखिल करने के एक कदम और करीब आ गई है। एनसीएलटी के प्रमुख पीठ ने 12 दिसंबर के अपने आदेश में कहा है, ‘प्रस्तुत तथ्यों और विमर्श खासकर संबंधित अधिकारियों के रुख और प्रस्तावित योजना के लिए सभी हस्तांतरित और हस्तांतरणकर्ता कंपनियों के सदस्यों और लेनदारों की स्वीकृति को ध्यान में रखते हुए योजना को मंजूरी देने में कोई बाधा नहीं दिखती है।’ पीठ ने प्रस्तावित विलय योजना को मंजूरी दे दी।

न्यायाधिकरण ने फ्लिपकार्ट के समूह ढांचे को चरणबद्ध तरीके से मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। योजना के तहत समूह की कई संस्थाओं का फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड में विलय किया जाएगा।

 शुरू में सिंगापुर की अदालतों से मंजूरी मिलने के बाद फ्लिपकार्ट हेल्थ, फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस, मिंत्रा होल्डिंग्स, फ्लिपपे, क्विकरूट्स इंटरनैशनल और अन्य सहित सात हस्तांतरणकर्ता कंपनियों का पहले हस्तांतरित कंपनी में विलय किया जाएगा। इसके बाद, फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड का फ्लिपकार्ट इंटरनेट में विलय कर दिया जाएगा।

इस साल अप्रैल में फ्लिपकार्ट ने सिंगापुर से भारत में अपना मुख्यालय स्थानांतरित करने के लिए आंतरिक मंजूरी ले ली थी। 

फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था, ‘यह कदम स्वाभाविक है, जो हमारी होल्डिंग संरचना को हमारे मुख्य परिचालन, भारतीय अर्थव्यवस्था की विशाल क्षमता और भारत में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने की हमारी प्रौद्योगिकी और नवाचार-संचालित क्षमताओं के अनुकूल है।’

फ्लिपकार्ट का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली इकाई द्वारा फोनपे के बाद दूसरा आईपीओ होगा। फोनपे ने अक्टूबर 2022 में अपना मुख्यालय भारत स्थानांतरित किया था और इस साल सितंबर में गोपनीय प्री-फाइलिंग प्रक्रिया के माध्यम से आईपीओ मसौदा दाखिल किया था।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement