facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?मुंबई में मिले मोदी-मैक्रों: द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलिPSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदाबिहार को IT हब बनाने की कोशिश? CIPL के साथ सरकार ने किया MoU साइन, खुलेगा वर्ल्ड-क्लास AI सेंटरदिल्ली में अब जमीन का भी ‘आधार’: 14 अंकों के इस डिजिटल नंबर से कैसे बदल जाएगी प्रॉपर्टी की दुनिया?पोर्टफोलियो में मुनाफा का रंग भर देगा ये Paint Stock! नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने 42% अपसाइड का दिया टारगेटPost Office Scheme: 115 महीनों में गारंटीड डबल रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खुलता है जॉइंट अकाउंट भीभारत में AI सेक्टर में 2 साल में $200 अरब निवेश की उम्मीद, टेलेंट और जिम्मेदार उपयोग पर जोर: अश्विनी वैष्णवAdani Group का बड़ा दांव: रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले डेटा सेंटर्स में करेगा $100 अरब का निवेशPM Kisan 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों को होली से पहले हो सकता है फायदा

India Trade Deficit: नवंबर में निर्यात ने बनाया 10 साल का रिकॉर्ड, आयात में आई गिरावट

Advertisement

India Trade Deficit: नवंबर में भारत का निर्यात 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया, जबकि आयात में गिरावट से व्यापार घाटा कम हुआ।

Last Updated- December 15, 2025 | 3:05 PM IST
Container Manufacturing Subsidy
Representative Image

India Trade Deficit: देश का निर्यात नवंबर में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में व्यापार घाटा 24.53 अरब अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि नवंबर में हुए निर्यात ने इस वर्ष अक्टूबर में हुए नुकसान की भरपाई कर दी। उन्होंने बताया कि 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है।

निर्यात वृद्धि के मुख्य कारण इंजीनियरिंग उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, गहने और आभूषण, दवा और फार्मा जैसे सेक्टर रहे। वहीं, सोने के आयात में 60 प्रतिशत की भारी गिरावट आई। इसके अलावा पेट्रोलियम उत्पाद, वनस्पति तेल और कोयले के आयात में भी कमी दर्ज की गई।

अप्रैल-नवंबर का आंकड़ा

अप्रैल से नवंबर के दौरान कुल निर्यात 2.62 प्रतिशत बढ़कर 292.07 अरब अमेरिकी डॉलर जबकि आयात 5.59 प्रतिशत बढ़कर 515.21 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

अमेरिका को निर्यात में बढ़त

नवंबर में भारत का अमेरिका को निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 6.97 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ। राजेश अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्यात बढ़ाने में सफलता मिली है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बातचीत भी जारी है।

अक्टूबर का व्यापार डेटा

अक्टूबर में देश का निर्यात 11.8 प्रतिशत घटकर 34.38 अरब अमेरिकी डॉलर और आयात 16.63 प्रतिशत बढ़कर 76.06 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। उस महीने व्यापार घाटा 41.68 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। आयात में वृद्धि का मुख्य कारण सोना और चांदी के आयात में तेज बढ़ोतरी थी।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement