facebookmetapixel
Economic Survey 2026: वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की स्थिति बेहतर, टैरिफ के बावजूद ग्रोथ में तेजी – सीईए नागेश्वरनसुप्रीम कोर्ट ने नए UGC नियमों के लागू होने पर रोक लगाई, जारी रहेंगे 2012 के नियमEconomic Survey: बजट से पहले क्यों जारी की जाती है यह रिपोर्ट, जानिए आर्थिक सर्वेक्षण का मतलबVi Revival Plan: 5G, 4G और अब 45,000 करोड़ रुपये का दांव- क्या यही Vi की आखिरी उम्मीद है?Economic Survey 2026: FY27 में GDP ग्रोथ 6.8–7.2% रहने का अनुमान, महंगाई बड़ी चुनौती नहीं; जानें सर्वे की मुख्य बातेंGold Price Surge: फेड के फैसले के बीच सोना-चांदी बेकाबू, क्या यह आखिरी तेजी है? एक्सपर्ट से जानेंUS ट्रेजरी सचिव ने भारत-EU FTA पर साधा निशाना, बोले- यूरोप ने यूक्रेन से ऊपर व्यापार को रखाUPI के बीच कैश क्यों बना हुआ है बैकअप प्लान? बीते एक साल में ATM से पैसा निकालने में बड़ा बदलावDefence Stock: ₹73,000 करोड़ की ऑर्डर बुक, Q3 में मुनाफा 21% उछला; ब्रोकरेज बोले – अभी और चढ़ेगासोने-चांदी के भाव बेकाबू, चांदी ₹4 लाख और सोना ₹1.76 लाख के पार

स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर गुजरात, केरल, कर्नाटक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : DPIIT

DPIIT के तहत रैंकिंग एक वार्षिक अभ्यास है जो स्टार्टअप वृद्धि के लिए अनुकूल इकोसिस्टम बनाने के उनके प्रयासों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मूल्यांकन करता है।

Last Updated- January 16, 2024 | 5:07 PM IST
startups

उभरते उद्यमियों के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में गुजरात, केरल तथा कर्नाटक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य बनकर उभरे हैं। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में यह बात सामने आई।

केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की श्रेणी में रखा गया है। महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय को टॉप प्रदर्शन करने वालों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

DPIIT के तहत रैंकिंग एक वार्षिक अभ्यास है जो स्टार्टअप वृद्धि के लिए अनुकूल इकोसिस्टम बनाने के उनके प्रयासों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मूल्यांकन करता है। इसमें कुल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले, नेतृत्व करने वाले, महत्वाकांक्षी नेतृत्व करने वाले और उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने वालों की पांच श्रेणियों में बांटा गया है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी जनसंख्या के आकार के आधार पर मोटे तौर पर दो वर्गों में विभाजित किया गया। एक करोड़ से अधिक आबादी वाले और एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले। गुजरात को लगातार चौथी बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता का दर्जा दिया गया है। कर्नाटक को लगातार दूसरे वर्ष इस खंड में स्थान मिला। इस रैंकिंग का मकसद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से सीखने में सहायता करना है।

Also read: भारत सरकार 10 हजार करोड़ रुपये लगाकर बनाएगी सुपरकंप्यूटिंग और क्वांटम हब , ये होंगे फायदे

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यहां राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2022 जारी की। गोयल ने अधिकारियों से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप तक पहुंच स्थापित करने को कहा ताकि पता चल सके कि क्या उन्हें किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है या नहीं। साथ ही इन उन्होंने अधिकारियों से सभी उद्यमियों का वर्गीकरण डीपटेक, एग्रीटेक या फिनटेक के आधार पर करने को कहा है, जिससे विभाग उनके साथ केंद्रीत तरीके से बातचीत कर सके।

इसके अलावा मंत्री ने स्टार्टअप को ‘‘आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) का विकल्प खोजने तथा वर्तमान में एयरलाइन उद्योग के समक्ष पेश हो रही समस्या (सर्दियों में घने कोहरे की) को सुलझाने’’ का सुझाव दिया। आईएलएस पायलटों को रनवे पर उतरने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करता है।

राष्ट्रीय राजधानी में सर्द मौसम के कारण कई उड़ानों में देरी हो रही है या उन्हें रद्द करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करने के लिए ‘वेड इन इंडिया’ (भारत में शादी करें) को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर काम करने पर विचार कर सकते हैं। DPIIT में संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि करीब 1,800 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को पेटेंट प्रदान किया गया है। ऐसे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 1.17 लाख से अधिक हो गई है।

First Published - January 16, 2024 | 5:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट