facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Zepto Cafe को प्रतिदिन 75,000 ऑर्डर, कंपनी बोली- अभी और भी उपलब्धियां करेंगे हासिल

Advertisement

दिसंबर 2024 में, जब जेप्टो कैफे को अलग ऐप के रूप में पेश किया गया था, तब उसने प्रतिदिन 30,000 ऑर्डर हासिल किए थे।

Last Updated- February 10, 2025 | 10:19 PM IST
zepto

जेप्टो के क्विक कॉमर्स की 10 मिनट में फूड डिलिवरी वाली सेवा जेप्टो कैफे प्रतिदिन 75,000 से ज्यादा के ऑर्डर तक पहुंच गई है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी आदित पालिचा ने यह जनकारी दी है। यह ऐप दिसंबर 2024 में पेश की गई थी।

पालिचा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘चार सप्ताह पहले मैंने जेप्टो कैफे का अपना दूसरा अपडेट जारी किया, तब हम प्रतिदिन 50,000 ऑर्डर के स्तर पर पहुंचे थे। आज हम प्रतिदिन 75,000 ऑर्डर तक पहुंच गए हैं! मासिक आधार पर 50 प्रतिशत का इजाफा।’ उन्होंने कहा कि अभी और भी उपलब्धियां हासिल करनी हैं। उन्होंने लिखा, ‘ग्राहकों का प्यार जबरदस्त है, अर्थव्यवस्था काम कर रही है और टीम उत्साहित है।’

दिसंबर 2024 में, जब जेप्टो कैफे को अलग ऐप के रूप में पेश किया गया था, तब उसने प्रतिदिन 30,000 ऑर्डर हासिल किए थे। हालांकि जनवरी 2025 में दैनिक ऑर्डर 50,000 का आंकड़ा पार कर गए और मासिक आधार पर 60 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। पालिचा ने दिसंबर 2024 में सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ‘मेरा मानना ​​है कि यह भारतीय क्यू-कॉमर्स और उपभोक्ता इंटरनेट में अगला बड़ा नवाचार है और जेप्टो अभी तो कदम बढ़ाया ही है।’ 

 हालांकि केवल जेप्टो ही नहीं, ब​ल्कि जोमैटो के निवेश वाली ​ब्लिंकइट की बिस्ट्रो और स्विगी की बोल्ट जैसे प्रतिस्पर्धी भी अपनी ​क्विक फूड डिलिवरी सेवाओं में वृद्धि देख रही हैं और परिचालन का विस्तार कर रही हैं। 

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement