facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

WestBridge ने ₹450 करोड़ में खरीदी Edelweiss AMC की 15% हिस्सेदारी, वैल्यूएशन पहुंचा ₹3,000 करोड़

Advertisement

वेस्टब्रिज कैपिटल ने 450 करोड़ रुपये में एडलवाइस एएमसी की 15% हिस्सेदारी खरीदी जिससे कंपनी का वैल्यूएशन 3,000 करोड़ रुपये तक पहुंचा और म्युचुअल फंड कारोबार को नई गति मिली।

Last Updated- August 22, 2025 | 9:27 PM IST
Edelweiss
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एडलवाइस फाइनैंशियल सर्विसेज ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वैश्विक निवेश फर्म वेस्टब्रिज कैपिटल 450 करोड़ रुपये में एडलवाइस ऐसेट मैनेजमेंट की 15 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर रही है। इस सौदे से परिसंपत्ति प्रबंधक का मूल्यांकन करीब 3,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है जो उसकी वित्त वर्ष 25 की आय का 57 गुना है।

एडलवाइस फाइनैंशियल ने कहा कि यह गुणक उद्योग के बेंचमार्क दायरे 30 से 60 गुने के भीतर है। एडलवाइस म्युचुअल फंड ने वित्त वर्ष 25 में 53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। हाल तक एडलवाइस एएमसी का मुख्य कारोबार म्युचुअल फंड था। इस महीने एएमसी ने गिफ्ट सिटी में ऑफिस खोलकर विस्तार किया है।

एडलवाइस फाइनैंशियल सर्विसेज ने कहा, यह सौदा सभी हितधारकों के लिए लाभकारी है और एडलवाइस एमएफ के लिए सही मौके पर आया है क्योंकि वह वृद्धि के अगले चरण की ओर बढ़ रही है। वेस्टब्रिज कैपिटल एक वैश्विक निवेश फर्म है जिसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) करीब 7 अरब डॉलर है। जून तक एडलवाइस एमएफ की कुल एयूएम 1.52 लाख करोड़ रुपये थी।

एडलवाइस फाइनैंशियल सर्विसेज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राशेष शाह ने कहा, वेस्टब्रिज कैपिटल का रणनीतिक साझेदार के रूप में स्वागत है और एडलवाइस एमएफ में मूल्य-सृजन के सफर में यह सामयिक कदम है। हमने अच्छी इक्विटी रफ्तार के साथ मजबूत, नवाचार-आधारित म्युचुअल फंड फ्रैंचाइजी का निर्माण किया है। यह सौदा हमारे म्युचुअल फंड कारोबार की दीर्घकालिक क्षमता में विश्वास को दर्शाता है। इससे  एडलवाइस फाइनैंशियल की कीमत अनलॉक होगी और पंड की वृद्धि की राह को मजबूती मिलेगी। इस सौदा सेबी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) और अन्य औपचारिक मंजूरियों पर निर्भर करेगा।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement