facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा

दूरसंचार उद्योग: स्पेक्ट्रम नीलामी एक बार फिर हुई स्थगित

Advertisement

स्पेक्ट्रम नीलामी 20 दिन के लिए स्थगित, अब 25 जून को होगी

Last Updated- June 04, 2024 | 10:34 PM IST
Telecom

स्पेक्ट्रम नीलामी को 20 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह 25 जून को होगी। दूरसंचार विभाग ने आज यह जानकारी दी। हालांकि इसके लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन इससे नई आने वाली सरकार को और ज्यादा वक्त मिलने की उम्मीद है। इस नीलामी के निर्धारित समय में दूसरी बार फेर-बदल किया जा रहा है। इससे पहले इसे 20 मई से 6 जून तक टाल दिया गया था।

8 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 96,317.65 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर सभी बैंड में 10,523.15 मेगाहर्ट्ज़ (मेगाहर्ट्ज) स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दी थी। पिछली बिक्री में बिना बिके रहे सभी स्पेक्ट्रम फिर से बोली के लिए रखे जाएंगे। 800, 900, 1800, 2100, 2300, 2500, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में एयरवेव्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

ये एयरवेव्स वॉयस और डेटा स्पेक्ट्रम के बड़े हिस्से को कवर करती हैं। अधिकारियों ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि खंडित चुनावी जनादेश के कारण नवीनतम निर्णय लेना आवश्यक हो गया है। दूरसंचार विभाग ने कहा कि 13 से 14 जून के बीच एक अतिरिक्त मॉक नीलामी के अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement