facebookmetapixel
Advertisement
अब नहीं चलेगा जबरन बीमा-MF बेचने का खेल, RBI ने कसा शिकंजाअकासा एयर को बड़ा झटका, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर का इस्तीफामुंबई को मिलेगा ‘अमैन’ का शानदार होटल, ओबेरॉय रियल्टी के साथ डील पक्कीव्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घरIndia-US Trade डील पर बड़ा अपडेट: $500 अरब की खरीद योजना पर अमेरिका के बदले सुरकैंसर के इलाज में जाइडस को बड़ी राहत: SC ने ‘निवोलुमैब’ दवा की बिक्री पर रोक लगाने से किया इनकारभारत में दौड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार: जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 54% उछलीSME IPO में धांधली पर SEBI सख्त: चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बाजार हेरफेर और गबन पर जताई चिंता

Budget 2024: टेलीकॉम इंडस्ट्री ने की USOF को लंबित करने, शुल्क घटाने की अपील

Advertisement

COAI ने USOF पर लेवी समाप्त करने की मांग की है और कहा है कि लाइसेंस शुल्क जल्द से जल्द 3 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया जाए।

Last Updated- January 19, 2024 | 9:54 PM IST
telecom

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने सर्वजन दायित्व (USOF) को तब तक लंबित रखने का आग्रह किया है, जब तक इसका मौजूदा कोष खत्म नहीं हो जाता।

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने बजट पूर्व सुझावों में मांग की है कि ‘प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल के अधिकार के निर्धारण’ पर सेवा कर छूट दिया जाए और टेलीकॉम उपकरणों पर सीमा शुल्क घटाकर शून्य किया जाए।

निजी क्षेत्र के दूरसंचार ऑपरेटरों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वो़डाफोन आइडिया का प्रतिनिधित्व ‘द सेल्यूलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI)’ करती है।

COAI ने USOF पर लेवी समाप्त करने की मांग की है। उसने कहा, ‘इसके अलावा लाइसेंस शुल्क जल्द से जल्द 3 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया जाए और इसमें केवल दूरसंचार विभाग की प्रशासनिक लागत वसूली जाए।’

USOF के लिए धन दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से एकत्रित की जाने वाली यूनिवर्सल एक्सेस लेवी (UAL) से आता है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपने सालाना समायोजित सकल राजस्व का 5 प्रतिशत कोष के लिए अदा करना पड़ता है।

सरकार ने 31 दिसंबर तक यूएएल के लिए संचयी रूप से 1.55 लाख करोड़ रुपये एकत्रित किए हैं। ये ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक है। इसके अलावा अभी तक इस कोष से 77,113 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं हुआ है जो आज तक का सर्वाधिक स्तर है।

COAI ने चुनिंदा दूरसंचार उपकरणों पर सीमा शुल्क से छूट की मांग की है। अभी महत्त्वपूर्ण दूरसंचार क्षेत्र की लागत चुनिंदा उपकरणों पर सीमा शुल्क लगने के कारण अधिक बढ़ गई है।

चुनिंदा उपकरणों पर बीते पांच से छह साल से शुल्क बढ़ रहा है और यह 20 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। अभी दूरसंचार ऑपरेटर RCM के तहत GST का भुगतान दूरसंचार मंत्रालय को लाइसेंस शुल्क आदि के रूप में करते हैं।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement