facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

दूरदराज के हर क्षेत्र को सैटकॉम से जोड़ने का लक्ष्य, वंचित इलाकों तक पहुंचेगी सुविधा: सिंधिया

Advertisement

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि देश के गैर-कनेक्टेड इलाकों या डार्क-स्पॉट को भी सैटकॉम के दायरे में लाया जाए

Last Updated- December 16, 2025 | 10:36 PM IST
Jyotiraditya M Scindia
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया | फाइल फोटो

ऐसे समय में जब सैटेलाइट ब्रॉडबैंड दूरसंचार विभाग में नीति निर्माण के केंद्र में है, देश के दूरदराज के इलाकों को जोड़ना सरकार का एक प्रमुख लक्ष्य बन गया है। हालांकि यह कुछ निजी कंपनियों के रुख के खिलाफ है जो यह संकेत दे रही हैं कि वे शहरों में भी अ​धिक शुल्क पर उपग्रह संचार (सैटकॉम) सेवाएं प्रदान कर सकती हैं।

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने कार्यालय में बिज़नेस स्टैंडर्ड से खास बातचीत में कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि देश के गैर-कनेक्टेड इलाकों या डार्क-स्पॉट को भी सैटकॉम के दायरे में लाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उपग्रह संचार सेवाओं पर नीति तैयार करने से पहले उचित जांच-परख की जाएगी।

मं​त्री उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पूछा गया था कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की वै​श्विक उपग्रह फोन सेवा (जीएसपीएस) के लिए स्पेक्ट्रम शुल्क पर सरकार का क्या रुख है।

फिलहाल संचार मंत्रालय भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के एक प्रस्ताव पर दूरसंचार विभाग की प्रतिक्रिया का आकलन कर रहा है। नियामक ने अपनी सिफारिशों को दोहराते हुए कहा है कि भू-स्थिर कक्षा और गैर-भू-स्थिर कक्षा उपग्रहों के लिए स्पेक्ट्रम शुल्क सभी कंपनियों के लिए समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) का 4 फीसदी रखा जाए। नियामक ने कहा है कि बीएसएनएल द्वारा रणनीतिक उद्देश्यों के लिए दी जाने वाली 

वै​श्विक उपग्रह फोन सेवा के लिए शुल्क को 1 फीसदी पर रखना अनुचित और भेदभावपूर्ण होगा क्योंकि मोबाइल उपग्रह सेवा प्रदाताओं के आने से परिदृश्य बदल गया है।

सिंधिया ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘जहां तक एजीआर और नियमों की बात है इनके बारे में टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि इस पर एक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। लेकिन मेरा अंतिम लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि मेरे देश में जो संचार से वंचित क्षेत्र हैं, वे सैटकॉम से जुड़ जाएं। इसलिए जो भी नीति बने, उसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि उन वंचित क्षेत्रों को प्राथमिकता से जोड़ा जाए।’ 

 31 अक्टूबर तक की ट्राई की सबस्क्रिप्शन रिपोर्ट ने यह बताया कि भारत में टेलीघनत्व 86.76 फीसदी है। टेलीघनत्व एक ऐसा पैमाना है जो यह दर्शाता है कि प्रत्येक 100 लोगों पर टेलीफोन कनेक्शनों (वायरलेस या वायरलाइन वाले) की संख्या कितनी है। वायरलेस टेलीघनत्व 83.47 फीसदी है, जबकि वायरलाइन 3.29 फीसदी है। शहरी टेलीघनत्व 134.66 फीसदी है जबकि ग्रामीण टेलीघनत्व 59.72 फीसदी है। ग्रामीण और वायरलाइन टेलीघनत्व के आंकड़े संचार क्षेत्र में उन कमियों को दर्शाते हैं, जिनका जिक्र सिंधिया कर रहे हैं।

सिंधिया ने आगे कहा कि सरकार इस मामले पर ‘गहन विचार-विमर्श’ कर रही है। दूरसंचार विभाग द्वारा ट्राई को भेजे गए संदर्भ और नियामक के जवाब पर लगातार बातचीत बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ‘कोई भी नीति लाने से पहले उचित सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि आप इसे बार-बार नहीं बदल सकते। यह ठोस, स्पष्ट और अपने लक्ष्यों को हासिल करने सक्षम होनी चाहिए।’ सैटेलाइट आधारित वाणिज्यिक संचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन पर ट्राई ने सिफारिशें दे दी हैं। अब सरकार इस बात पर अंतिम निर्णय लेगी कि सैटेलाइट संचार सेवाएं देने वाली कंपनियों को एयरवेव्स के इस्तेमाल के लिए कितना शुल्क देना होगा।

स्पेसएक्स की सैटेलाइट सेवा प्रदाता स्टारलिंक, भारती समूह समर्थित यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो की सैटेलाइट सेवा उद्यम जियो-एसईएस को नियामक मंजूरी मिल गई है और वे वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार कर रही हैं।

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement