facebookmetapixel
Advertisement
E20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेश

एयरटेल ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहक, दुनिया में नंबर 2 बना

Advertisement

भारत और अफ्रीका में मजबूत पकड़, 5G और डिजिटल सेवाओं पर बड़ा दांव

Last Updated- April 03, 2026 | 9:33 AM IST
Airtel
Representational Image

Airtel User Base: देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने समूचे वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की संख्या 65 करोड़ से अधिक कर ली है। इसी के साथ वह दुनिया भर में ग्राहकों की संख्या के लिहाज से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। सुनील मित्तल प्रवर्तित इस कंपनी ने गुरुवार को बताया कि जीएसएमए इंटेलिजेंस के अनुसार मोबाइल ग्राहकों के आधार पर भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे पायदान पर है। कंपनी का परिचालन भारत और अफ्रीका तक फैला हुआ है।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा, ‘65 करोड़ ग्राहकों की यह उपलब्धि हासिल करके दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी परिचालक बनना हमारे लिए बड़ी ज़िम्मेदारी है कि हम हर दिन अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा दें। यही वजह है कि हम अत्याधुनिक तकनीक में निवेश कर रहे हैं, ताकि न केवल कनेक्टिविटी उपलब्ध करा सकें, बल्कि सुरक्षित नेटवर्क भी उपलब्ध करा सकें।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा उद्देश्य स्पष्ट है। जैसे-जैसे हम अपनी उपस्थिति को मजबूत और विस्तृत करेंगे, हम नवाचार, विश्वसनीयता और अनुभव के मामले में नए मापदंड स्थापित करने का प्रयास करेंगे।’ भारत में एयरटेल के 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं। वह 5जी प्लस सेवाएं शुरू करने वाली पहली कंपनी है, जिसमें अब एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर (एफडब्ल्यूए) और एक एकीकृत आईपीटीवी सेवा शामिल है। वह 1.3 करोड़ घरों को हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं और 1.5 करोड़ से अधिक घरों को डिजिटल टीवी सेवा मुहैया कराती है।

अपनी डिजिटल सेवाओं को आगे बढ़ाते हुए एयरटेल ने हाल में एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा की है। इसमें वह एयरटेल ऐप के माध्यम से व्यक्तिगत क्रेडिट और वित्तीय योजनाएं पेश करने के लिए अपने डेटा का लाभ उठाएगी।

अफ्रीकी परिचालन में इसके 14 देशों में 17.9 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। एयरटेल अफ्रीका का प्रमुख हिस्सा एयरटेल मनी है, जो बदलावकारी मोबाइल वित्तीय प्लेटफॉर्म  है और उसके 5.2 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। इस दूरसंचार कंपनी ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन में कदम बढ़ाते हुए वनवेब-यूटेलसैट के साथ साझेदारी की है, जो वैश्विक बाजारों में अपनी सेवाएं देती है। उम्मीद है कि वह जल्द ही भारत में भी परिचालन शुरू करेगी।

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement