facebookmetapixel
Advertisement
Child Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीStock Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे; TCS, टाइटन, टाटा स्टील टॉप लूजरStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असर

VI को सरकार से बड़ी संजीवनी: AGR बकाये में 27% की कटौती, बैंकों से कर्ज मिलने का रास्ता साफ

Advertisement

विश्लेषकों और जानकारों का मानना है कि इस फैसले से तीसरे पायदान पर मौजूद दूरसंचार परिचालक कंपनी को बैंकों से जरूरी ऋण जुटाने और अपने नेटवर्क में निवेश करने में मदद मिलेगी

Last Updated- May 01, 2026 | 10:49 PM IST
Vodafone Idea (VI)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वोडाफोन आइडिया (वीआई) के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये में 27 फीसदी की कमी कर, इसे 64,046 करोड़ रुपये करने का केंद्र सरकार का फैसला, वोडाफोन आइडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस क्षेत्र के विश्लेषकों और जानकारों का मानना है कि इस फैसले से तीसरे पायदान पर मौजूद दूरसंचार परिचालक कंपनी को बैंकों से जरूरी ऋण जुटाने और अपने नेटवर्क में निवेश करने में मदद मिलेगी।

विश्लेषकों के अनुसार, 5जी को लगातार अपनाने की रफ्तार, डेटा उपयोग में वृद्धि और टैरिफ में बढ़ोतरी की दिशा में कदम उठाने से कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि वे यह भी चेतावनी देते हैं कि अगले वित्त वर्ष से पहले के वर्षों में स्पेक्ट्रम खरीद से संबंधित भुगतान आने शुरू होंगे और इसके लिए कंपनी को अपनी कमाई (एबिटा) तेजी से बढ़ानी होगी।

उद्योग के एक वरिष्ठ विश्लेषक ने कहा, ‘इससे निकट भविष्य के खर्चों में थोड़ी राहत मिलती है जिससे अप्रत्यक्ष रूप से स्पेक्ट्रम बकाये के भुगतान और नेटवर्क निवेश के लिए पूंजी को मुक्त करने में मदद करती है।’  वोडाफोन आइडिया का इरादा 25,000 करोड़ रुपये, बैंकों से ऋण के माध्यम से और 10,000 करोड़ रुपये गैर-ऋण सुविधाओं से जुटाने का है और इसका इस्तेमाल अगले तीन वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च योजना को पूरा करने के लिए किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य कंपनी को एक रणनीतिक पुनर्गठन के तहत पुनर्जीवित करना है, जिसमें नेटवर्क विस्तार, लाभप्रदता और ग्राहक बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

एजीआर भुगतान को अगले 10 वर्षों में कुल 1,144 करोड़ रुपये तक सीमित किया गया है जबकि बड़ा दबाव अब पिछले वर्षों में किए गए स्पेक्ट्रम खरीद से संबंधित भुगतान का होगा जिसे वित्त वर्ष 2027 से हर साल चुकता करना होगा। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने एजीआर बकाये का दोबारा मूल्यांकन किया और इसे 31 दिसंबर, 2025 तक अंतिम रूप दे दिया, जिसमें निर्धारित राशि पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा और इसे वित्त वर्ष 2041 तक चुकता करना होगा। 

Advertisement
First Published - May 1, 2026 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement