पेटीएम ब्रांड चलाने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशन ( One97 Communications) के शेयर सोमवार को 10% बढ़कर 1,584.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टेन (Bernstein) के टारगेट प्राइस 2,200 रुपये करने के बाद यह तेजी देखी गई है।
यह पहली बार है जब नोएडा की फिनटेक कंपनी Paytm को लिस्टिंग के समय तय कीमत से ज्यादा का टारगेट प्राइस मिला है। इंट्राडे कारोबार में Paytm का शेयर 1,594.80 रुपये के 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया। कंपनी ने नवंबर 2018 में 2,150 रुपये प्रति शेयर की इश्यू प्राइस पर बाजार में एंट्री की थी।
ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने Paytm का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,200 रुपये कर दिया है। Bernstein ने अपने अनुमान में FY28 से UPI ट्रांजैक्शन पर MDR (Merchant Discount Rate) लागू होने को शामिल किया है। उसका अनुमान है कि MDR से Paytm के नेट पेमेंट मार्जिन में 3-4 बेसिस पॉइंट का सुधार हो सकता है। इससे FY30 के अनुमानित EPS में करीब 30% की बढ़ोतरी हो सकती है।
Bernstein ने UPI ट्रांजैक्शन पर 35 बेसिस पॉइंट MDR का अनुमान लगाया है। इसके मुताबिक, यह चार्ज ट्रांजैक्शन वैल्यू के करीब 50% हिस्से पर लागू हो सकता है। इससे Paytm को 3-4 बेसिस पॉइंट का अतिरिक्त नेट पेमेंट मार्जिन मिल सकता है और FY30E तक करीब 2,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त EBITDA हासिल हो सकता है।
Also Read: Vodafone Idea Q1FY27 Results: घाटा कम होकर ₹3,754 करोड़ पर आया, सब्सक्राइबर बेस घटा, ARPU बढ़ा
UPI पर MDR लागू होने की चर्चा ऐसे समय में हो रही है, जब पिछले सप्ताह लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पास किया। यह बिल पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 में बदलाव करता है। इसके तहत सरकार यह तय कर सकती है कि कौन से डिजिटल पेमेंट तरीके मुफ्त रहेंगे और किन पर शुल्क लगाया जा सकता है।
यह व्यवस्था इनकम टैक्स एक्ट, 2025 से जुड़े मौजूदा प्रावधानों की जगह लेगी। इससे UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लगाए जाने का रास्ता साफ हो सकता है। जुलाई में UPI के जरिए 29.87 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 23.65 अरब ट्रांजैक्शन हुए। जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 24.85 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 20 अरब ट्रांजैक्शन था।