Behari Lal Engineering IPO Listing: पंजाब की आयरन और स्टील कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Behari Lal Engineering Ltd) के शेयरों ने बुधवार, 19 अगस्त को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर IPO के इश्यू प्राइस 285 रुपये के मुकाबले 60 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुए।
NSE पर बिहारी लाल इंजीनियरिंग के शेयर 460 रुपये पर खुले। इस तरह शेयर ने अपने IPO प्राइस से 61.40 फीसदी प्रीमियम के साथ बाजार में एंट्री ली। वहीं, BSE पर शेयर 458 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 60.70 फीसदी ज्यादा है।
शानदार लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 1,937.45 करोड़ रुपये पहुंच गया।
लिस्टिंग से पहले बिहारी लाल इंजीनियरिंग के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 47 फीसदी बताया जा रहा था। इस हिसाब से शेयर के करीब 419 रुपये पर लिस्ट होने का अनुमान था।
हालांकि, NSE पर 460 रुपये की वास्तविक लिस्टिंग ने ग्रे मार्केट के अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया। यानी कंपनी के शेयरों ने निवेशकों की उम्मीद से बेहतर शुरुआत की।
कंपनी ने IPO के लिए शेयर का अपर प्राइस बैंड ₹285 तय किया था। इस हिसाब से ₹133 के GMP को जोड़ने पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹418 बनती है। यानी अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 46.67 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्टिंग का अनुमान लगाया जा रहा है।
हालांकि, GMP केवल अनौपचारिक बाजार का संकेत है। वास्तविक लिस्टिंग प्राइस इससे अलग हो सकती है।
Swastika Investmart Ltd. की Head of Wealth शिवानी न्याति के मुताबिक, बिहारी लाल इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला था। इश्यू को कुल 108.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के एंकर बुक में Tata AIA Life Insurance, PineBridge Global Funds, WhiteOak Capital और Bandhan Mutual Fund जैसे बड़े निवेशक भी शामिल थे।
शिवानी न्याति ने कहा कि कंपनी भारत की प्रमुख मेटल-रोल्स मैन्युफैक्चरर्स में से एक है और घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी करीब 10-11.5 फीसदी है। IPO प्राइस के आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन FY26 के अनुमानित P/E के करीब 18.7 गुना था, जो AIA Engineering, Steelcast और Vardhman Special Steels जैसी कंपनियों के करीब 31 गुना के औसत P/E से कम है।
शिवानी न्याति के मुताबिक, जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट हुए हैं, वे लिस्टिंग के दिन आई तेज बढ़त के बीच कुछ हिस्से में मुनाफावसूली कर सकते हैं। वहीं, जो निवेशक शेयर को लंबी अवधि के लिए होल्ड करना चाहते हैं, वे 380 रुपये का स्टॉप-लॉस रख सकते हैं।
Behari Lal Engineering का IPO कुल ₹301.62 करोड़ का था। इसमें ₹93 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए, जबकि ₹208.62 करोड़ का हिस्सा ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए था।
IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड ₹271 से ₹285 प्रति शेयर रखा गया था। निवेशकों को कम से कम 52 शेयरों के लिए बोली लगानी थी। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹14,820 था।
कंपनी का IPO 12 अगस्त को खुला था और 14 अगस्त को बंद हुआ। इसके बाद 17 अगस्त को शेयर अलॉटमेंट फाइनल किया गया और अब 19 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है।
IPO में कुल 99,83,158 शेयर जारी किए गए थे। इनमें से करीब 46.99 फीसदी हिस्सा QIB यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15.90 फीसदी NII यानी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए और 37.10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया था।
कंपनी ने IPO से पहले 11 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब ₹90.49 करोड़ जुटाए थे।
Behari Lal Engineering Ltd. की शुरुआत 1995 में हुई थी। कंपनी आयरन और स्टील से जुड़े उत्पाद बनाती है और अलग-अलग उद्योगों के लिए इंजीनियरिंग से जुड़े कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट तैयार करती है।
कंपनी के प्रमुख उत्पादों में मेटल रोल्स, इंजीनियरिंग कास्टिंग, अलॉय स्टील प्रोडक्ट्स, फोर्जिंग इंगोट्स और फोर्ज्ड शाफ्ट्स व ब्लॉक्स शामिल हैं।
इसके उत्पाद स्टील, आयरन, माइनिंग, पावर, शुगर और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होते हैं।
31 मार्च 2026 तक कंपनी ने भारत और विदेशों में 1,825 ग्राहकों को सेवाएं दी थीं। इसके ग्राहकों में Amba Shakti Industries, BMW Industries, Shyam Metallics and Energy, Laxcon Steels, MSP Steel & Power, Jai Balaji Industries, Propel Industries और Metso India जैसी कंपनियां शामिल हैं।
कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में स्थित हैं। 31 मई 2026 तक कंपनी के पास करीब ₹178.57 करोड़ का ऑर्डर बुक था।
कंपनी के मुताबिक उसकी प्रमुख ताकतों में लंबे समय से जुड़े ग्राहक, अलग-अलग उद्योगों के लिए विविध उत्पाद, रणनीतिक स्थान पर स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और अनुभवी प्रमोटर्स व मैनेजमेंट शामिल हैं। कंपनी ने पिछले वर्षों में लगातार कारोबार बढ़ाने का भी दावा किया है।
IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर: Emkay Global Financial Services Ltd.
रजिस्ट्रार: MUFG Intime India Pvt. Ltd.