Representative image
Nifty Outlook: शेयर बाजार में लगातार छह कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के बीच अब निफ्टी के लिए 24,050 का स्तर अहम माना जा रहा है। HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट विनय रजानी के मुताबिक, निफ्टी अपने 50-डे और 100-डे EMA दोनों के नीचे बंद हुआ है। ये दोनों स्तर करीब 24,200 के आसपास हैं। इससे बाजार के शॉर्ट टर्म ट्रेंड में कमजोरी का संकेत मिला है।
रजानी के अनुसार, 24 जुलाई से 3 अगस्त के बीच निफ्टी में आई 1,168 अंकों की तेजी का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा अब वापस जा चुका है। ऐसे में 24,050 का स्तर अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट है। यह उस तेजी के 61.8 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट और पिछले गैप जोन के करीब है।
अगर निफ्टी 24,050 के नीचे निर्णायक रूप से टूटकर बंद होता है, तो इंडेक्स में 23,800 से 24,000 तक गिरावट की गुंजाइश बन सकती है।
वहीं, ऊपर की तरफ 24,300 से 24,350 का स्तर शुरुआती रेजिस्टेंस रहेगा। इसके ऊपर 24,400 से 24,500 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस और बिकवाली का क्षेत्र हो सकता है। राजानी के मुताबिक, 24,350 से 24,400 के ऊपर वापसी निफ्टी में जारी छह दिन की गिरावट को रोकने और शॉर्ट टर्म में स्थिरता के संकेत देने के लिए जरूरी होगी।
विनय रजानी ने GRSE के शेयर को ₹2,680 के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए स्टॉप लॉस ₹2,490 और टारगेट ₹2,950 रखा गया है।
टेक्निकल चार्ट पर GRSE के शेयर ने फॉलिंग वेज पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। इस तेजी के साथ शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ा है। शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। डेली RSI 50 के ऊपर बना हुआ है, जबकि MACD भी सिग्नल लाइन के ऊपर पहुंच गया है। इन संकेतों को शेयर में मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।
Also Read | Opening Bell: शेयर बाजार की धीमी शुरुआत! 24,200 के नीचे Nifty, Sensex भी फिसला; Nifty IT 1% चढ़ा
दूसरा शेयर Tata Capital है। राजानी ने इसे ₹363.65 के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है। इसका स्टॉप लॉस ₹350 और टारगेट ₹399 रखा गया है।
Tata Capital के शेयर ने डेली चार्ट पर नीचे जाती ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है। शेयर की तेजी के दौरान वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई है। शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है। डेली RSI 50 के ऊपर बना हुआ है और MACD भी इक्विलिब्रियम तथा सिग्नल लाइन के ऊपर पहुंच गया है। इससे शेयर में आगे तेजी की संभावना के संकेत मिल रहे हैं।
=====================================================================================
डिस्क्लेमर: यह सलाह HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट और CMT विनय रजानी के विचारों पर आधारित है। यह निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।