facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

मूवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए सन टीवी करेगी निवेश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:18 PM IST

मीडिया दिग्गज कलानिधि मारन के स्वामित्व वाले ब्रॉडकास्टर सन टीवी ने मूवी कारोबार में लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये तक का निवेश और कंपनी के ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। हाल के समय में धीरे-धीरे सिनेमाघरों के खुलने की वजह से सन टीवी फिल्म कारोबार में जोरदार ढंग से आगे बढऩे की योजना बना रही है।
कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि वे कुछ बड़ी टिकट वाली फिल्मों में निवेश करेंगे जिसमें रजनीकांत, धनुष, सूर्या और विजय जैसे कलाकार शामिल होंगे। सन बड़े बजट वाली आठ फिल्में शुरू करने की योजना बना रही है। इन फिल्मों की शुरुआत जनवरी 2021 से लेकर अगली दीवाली तक की जाएगी।
कंपनी की योजना यह है कि फिल्मों की पूरी लागत उन्हें थियेटर पर रिलीज करके वसूली जाए तथा प्रसारण और डिजिटल अधिकार उसका मुनाफा साबित हो। सन का मानना है कि दक्षिण भारत में मूल सामग्री के मुकाबले फिल्म की वरीयता बहुत अधिक रहती है और यही वजह है कि वह फिल्मों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।
कंपनी वित्त वर्ष 22 की पहली छमाही में शुरुआत की जाने वाली मूल ओटीटी सामग्री में वित्त वर्ष 22 के दौरान 200 करोड़ रुपये का निवेश करने पर विचार कर रही है। सन एनएक्सटी के राजस्व और दर्शकों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है। इसके पास 1.8 करोड़ सक्रिय दर्शक हैं। डिजिटल के संबंध में प्रबंधन का मानना है कि वित्त वर्ष 22 के दौरान भी डीटीएच का राजस्व दोहरे अंकों में बढ़ सकता है, जबकि केबल राजस्व में इजाफा एकल अंक में रह सकता है। सन टीवी चैनलों के दामों पर विनियमन को एक मसले के तौर पर देख रही है।

Advertisement
First Published - November 13, 2020 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement