facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

US-China Start-Ups को कैसे पछाड़ सकते हैं, मोहनदास पई ने बताई ये बात 

Advertisement

भारत के पास 1,65,000 रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं, जिनमें से 22,000 को फंडिंग मिली है। ये स्टार्टअप्स अब तक 600 अरब डॉलर की वैल्यू क्रिएट कर चुके हैं। 

Last Updated- June 08, 2025 | 5:03 PM IST
Mohandas Pai Start up
बिजनेस स्टैंडर्ड हिन्दी

भारत के प्रमुख उद्योगपति और एरीन कैपिटल के चेयरमैन मोहंदास पाई ने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की चुनौतियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कठोर नीतियों और स्थानीय निवेश की भारी कमी के कारण भारतीय स्टार्टअप्स वैश्विक नवाचार की दौड़ में पिछड़ सकते हैं।

R&D, नीति सुधारों पर ध्यान देना होगा 

पाई ने कहा, “भारत के पास 1,65,000 रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं, जिनमें से 22,000 को फंडिंग मिली है। ये स्टार्टअप्स अब तक 600 अरब डॉलर की वैल्यू क्रिएट कर चुके हैं। हमारे पास 121 यूनिकॉर्न हैं और 250-300 सूनिकॉर्न बनने की कगार पर हैं।”

फिर भी उन्होंने आगाह किया कि यदि स्थानीय पूंजी, अनुसंधान एवं विकास (R&D) और नीति सुधारों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भारत वैश्विक नवाचार में पिछड़ सकता है।

Also read: Start-Up पर महाराष्ट्र सरकार का 120 करोड़ का दांव, 300 एकड़ में Innovation City

Indian Start-up ecosystem में नहीं आ रही स्थानीय पूंजी

पाई ने बताया कि 2014 से 2024 के बीच चीन ने स्टार्टअप्स में 835 अरब डॉलर, और अमेरिका ने 2.32 ट्रिलियन डॉलर का निवेश किया। वहीं भारत में केवल 160 अरब डॉलर का निवेश हुआ है, जिसमें से लगभग 80% विदेशी निवेश है। उन्होंने कहा, “स्थानीय पूंजी नहीं आ रही है, यही सबसे बड़ी चुनौती है।”

उन्होंने बताया कि अमेरिका में बीमा कंपनियां और यूनिवर्सिटी एंडोमेंट्स स्टार्टअप निवेश के प्रमुख स्रोत हैं, लेकिन भारत में नीति के कारण एंडोमेंट्स को स्टार्टअप में निवेश की अनुमति नहीं है और बीमा कंपनियां भी नियामक बाधाओं के कारण पीछे हैं।

कैेसे होगा इस समस्या का समाधान ? 

पाई ने सुझाव दिया कि:

  • बीमा कंपनियों को फंड ऑफ फंड्स में निवेश की अनुमति दी जाए। 
  • सरकार के फंड ऑफ फंड्स प्रोग्राम को ₹10,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹50,000 करोड़ किया जाए। 
  • भारत के पास ₹40-45 लाख करोड़ के पेंशन फंड्स हैं, जिन्हें स्टार्टअप्स में निवेश के लिए सक्षम बनाया जाना चाहिए। 
  • सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में R&D फंडिंग में भारी वृद्धि हो। 
  • DRDO और अन्य संस्थाएं अपनी तकनीक निजी क्षेत्र को उपलब्ध कराएं। 

Also read: अच्छी खबर! IIT- AIIMS के प्रोफेसर्स का करिश्मा, बना डाले ऐसे Start-Ups की आप खुश हो जाएंगे

सरकारी खरीद प्रणाली में स्टार्टअप को मिलें प्राथमिकता 

मोहनदास पाई ने कहा कि, “स्टार्टअप्स को सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों को टेक्नोलॉजी बेचने की आजादी मिलनी चाहिए। कई सुधारों के बावजूद यह प्रणाली अभी भी सही से काम नहीं कर रही है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियां छोटे स्टार्टअप्स को दबाने, कम पैसे में टेक्नोलॉजी खरीदने और समय पर भुगतान न करने की संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। “भारत में छोटे लोगों को चोट पहुंचाने की यह संस्कृति बदलनी चाहिए।”

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

 

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement