facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

सिर्फ ₹1,850 में हवाई यात्रा का मौका! Air India Express ने लॉन्च किया खास PayDay Sale ऑफर

Advertisement

Air India Express की PayDay Sale में अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट बेहद कम कीमत में उपलब्ध हैं।

Last Updated- November 29, 2025 | 4:57 PM IST
Air India Express
Representative Image

Air India Express ने यात्रियों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। एयरलाइन की मंथली ‘PayDay Sale’ शुरू हो चुकी है, जिसमें देश और विदेश दोनों रूट्स के फ्लाइट टिकट बेहद कम कीमत में बुक किए जा सकते हैं। यह सेल 1 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी।

कम किराए में सफर का मौका

एयरलाइन की जानकारी के मुताबिक, घरेलू रूट्स पर टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹1,850 है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ये कीमत ₹7,510 से शुरू होती है। खासतौर पर Lite fares बुक करने पर कीमत और भी कम हो सकती है। Lite fares में चेक-इन बैगेज शामिल नहीं होता। घरेलू Lite fares ₹1,750 से और अंतरराष्ट्रीय Lite fares ₹5,915 से शुरू हो रहे हैं। यह ऑफर उन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद है जो हल्का बैगेज लेकर यात्रा करते हैं या वीकेंड ट्रिप पर जा रहे हैं।

मोबाइल ऐप से बुकिंग पर विशेष लाभ

Air India Express की इस सेल में मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर Zero Convenience Fee मिलता है। यानी बुकिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वेबसाइट से नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा मिलेगी। Lite fares लेने वाले यात्री घरेलू उड़ानों के लिए 15 किलो बैगेज केवल ₹1,500 में और अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए 20 किलो बैगेज सिर्फ ₹2,500 में जोड़ सकते हैं।

बिजनेस क्लास और लॉयल्टी मेंबर्स को खास ऑफर

एयरलाइन ने लॉयल्टी मेंबर्स के लिए भी शानदार डील्स रखी हैं। मेंबर्स को बिजनेस क्लास पर 25% तक की छूट मिल रही है। बिजनेस क्लास में यात्रियों को एक्स्ट्रा लेगरूम, मुफ्त खाना, अतिरिक्त बैगेज और Xpress Ahead Priority Services जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, लॉयल्टी मेंबर्स को घरेलू रूट्स पर टिकट बुकिंग पर ₹250 तक अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।

Air India Express छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, सेना के जवानों और उनके परिवारों के लिए भी अलग छूट प्रदान कर रही है। यह छूट हर वर्ग के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

EMI और Buy Now, Pay Later की सुविधा

जो यात्री तुरंत भुगतान नहीं कर सकते, उनके लिए एयरलाइन ने EMI और Buy Now, Pay Later विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा, Visa डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर घरेलू उड़ानों में ₹250 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में ₹600 की फ्लैट छूट मिल रही है।

इस ऑफर के साथ Air India Express ने यात्रा को सभी के लिए आसान और किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement