facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा: एयर इंडिया एक कारोबारी मौका नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है

Advertisement

उन्होंने कहा कि एविएशन सेक्टर लगातार मुश्किलों का सामना कर रहा है और साथ ही दुनिया भर में सप्लाई चेन की दिक्कतें, नए विमान, पार्ट्स की उपलब्धता को काफी अनिश्चित बना रही हैं

Last Updated- November 29, 2025 | 3:38 PM IST
N Chandrasekaran
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन | फाइल फोटो

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को साफ कहा कि एयर इंडिया को वापस पटरी पर लाना उनके ग्रुप के लिए महज एक कारोबारी मौका नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। वो जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती के मौके पर मुंबई में बोल रहे थे।

चंद्रशेखरन ने बताया कि एविएशन कारोबार बेहद मुश्किल भरा है। दुनिया भर में सप्लाई चेन की दिक्कतें इतनी हैं कि नया विमान मिलना, पुराने को अपग्रेड करना, स्पेयर पार्ट्स का इंतजाम, सब कुछ अनिश्चित हो गया है। उन्होंने कहा, “जो भी प्लान बनाओ, हालात उसे पल-पल में बदल देते हैं। साथ ही ये धंधा बहुत ज्यादा पूंजी मांगता है और मुनाफा बहुत कम रहता है। यानी पैसा ढेर लगाओ, कमाई पतली आए।”

Also Read: Air India Plane Crash: एएआईबी की आई शुरुआती रिपोर्ट, परिचालन में कुछ भी गलत नहीं मिला – विल्सन

भारत में उड़ान भरने वाला है एविएशन सेक्टर

फिर भी चंद्रशेखरन को भारत के हवाई क्षेत्र पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि देश का GDP अगर एक फीसदी बढ़ता है तो घरेलू एविएशन में दो फीसदी की ग्रोथ आती है। मतलब अगर अर्थव्यवस्था 8 फीसदी बढ़ी तो एविएशन 16 फीसदी तक उछलेगा।

उन्होंने कहा कि अगले तीन दशक तक ये खेल चलता रहेगा। यानी भारत की इकॉनमी जितनी तेज भागेगी, एविएशन उतनी ही रफ्तार पकड़ेगा। आने वाला वक्त इस सेक्टर के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

टाटा ग्रुप ने जनवरी 2022 में घाटे में डूबी एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को अपने हाथ में लिया था। तब से पांच साल का बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन प्लान चल रहा है, लेकिन सप्लाई चेन की मुसीबतों और नए विमानों की देरी की वजह से रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement